Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

मौलाना सलमान नदवी से मिले श्रीश्री रविशंकर, अयोध्या पर 28 मार्च को बैठक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 01 Mar 2018

Last updated on: Mar 01, 2018, 00:00 IST

राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर दोनों पक्षों में सुलह का प्रयास कर रहे आध्यात्मिक गुरु व आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर गुरुवार सुबह लखनऊ पहुंचे। उन्होंने मौलाना सलमान नदवी से मुलाकात की। हजरतगंज स्थित तेज कुमार प्लाजा में हुई इस मुलाकात में दोनों के बीच राम मंदिर मुद्दे को लेकर काफी देर तक वार्ता हुई। इस मुलाकात में पूर्व आईएएस अफसर अनीस अंसारी भी मौजूद रहे। इस मुद्दे पर अगली बैठक लखनऊ में ही 28 मार्च को होगी। बैठक में शामिल होने के लिए श्रीश्री रविशंकर फिर लखनऊ आएंगे और मुस्लिम धर्मगुरुओं से मिलेंगे। इस मुलाकात में दोनों पक्षों के कई प्रभावशाली लोग मौजूद रहेंगे।नदवी से मुलाकात के बाद श्री श्री ने कहा, "आम सहमति के लिए काम कर रहा हूं। हर तरफ से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। दोनों समुदाय राम मंदिर का निर्माण चाहते हैं। मुस्लिम समुदाय से बहुत सहयोग मिल रहा है।"सलमान नदवी ने अयोध्या मामले को अदालत के बाहर सुलझाने की पहल की थी। इस पर उन्हें ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से बर्खास्त कर दिया गया था। नदवी ने श्री श्री से बेंगलुरू में मुलाकात की थी और मस्जिद को विवादित स्थल से दूर कहीं और बनाने की बात कही थी। इससे बोर्ड के सदस्य नाराज थे। बोर्ड को अदालत के फैसले का इंतजार है। इस फैसले के बाद वे लोग वोटों के ध्रुवीकरण में पूरे मनोयोग से जुट जाएंगे, क्योंकि उन्हें इसकी सख्त जरूरत पड़ेगी।इसी साल कई राज्यों में चुनाव है और अगले साल लोकसभा चुनाव भी है। जनता बहुत खुश नहीं है, इसलिए उसे बहलाए बिना काम भी तो नहीं चलेगा! 

 

Tags: Sri Sri Ravi Shankar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD