वन मंत्री गोबिन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां वन विभाग के वन्यप्राणी प्रभाग द्वारा प्रकाशित ‘ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट पत्रिका-2018’ का विमोचन किया। पत्रिका में आम जनता को वर्ड वाचिंग, उनकी आवाज की पहचान व देखे गए पक्षियों की सूची दी गई है। इस वर्ष इस पत्रिका को प्रदेश के 11 जिलों में भेजा गया था जिसमें 200 लोगों ने भाग लिया तथा 341 पक्षियों की पहचान की गई । पक्षियों की सूची को ई-बर्ड वैबसाईट पर भी डाला गया है। पत्रिका के विमोचन अवसर पर अतिरिक्त प्रधान सचिव वन श्री तरूण कपूर, प्रधान मुख्य अरण्यपाल डा. जी.एस.गोराया (वन), प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन्यप्राणी) डा. आर.सी.कंग, प्रधान मुख्य अरण्यपाल डा.संजीवा पाण्डे के अतिरिक्त वन विभाग के अन्य उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे।