Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आसिया नकाश ने जम्मू व कश्मीर में राज्य विवाह सहायता योजना का नया सर्वेक्षण करने के निर्देश दिये

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 28 Feb 2018

Last updated on: Feb 28, 2018, 00:00 IST

समाज कल्याण राज्यमंत्री आसिया नकाश ने आज राज्य विवाह सहायता योजना (एसएमएएस) का नया सर्वेक्षण करने के निर्देश दिये ताकि वित्तीय सहायता के लिए गरीब लडकियों की पहचान की जा सके। मंत्री ने यह निर्देश राज्य में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न राज्य और केन्द्र प्रायोजित परियोजनाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा हेतु आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिये।मंत्री ने कहा कि नया सर्वेक्षण करने से एसएमएएस के अंतर्गत अधिक से अधिक गरीब लडकियों को शामिल करने में सहायता होगी तथा उन्होंने मार्च के अंत तक सर्वेक्षण  पूरा होने की आषा जताई।उन्होंने कहा कि उन्होंने 2 वर्शों से योजना के अंतर्गत 9148 गरीब अविवाहित लडकियों को 35.86 करोड़ की वित्तीय सहायता दी है। उन्होंने कहा कि एसएमएएस के अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे की गरीब लडकियों को 25000 रु. की वित्त सहायता तथा 5 ग्राम सोना दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर वर्गों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने हेतु वचनबद्ध है।बैठक के दौरान समाज कल्याण सचिव ने विभाग द्वारा प्रदान की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा छात्रवृति कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण दिया। विभाग के कौशल विकास तथा उद्यमियता प्रयासों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत महिलाओं द्वारा बनाये गये उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहन देने पर बल दिया ताकि महिलाओं का सशक्तिकरण हो सके। समाज कल्याण विभाग के सचिव सज्जाद अहमद खान, समाज कल्याण निदेशक जम्मू वीरजी हंगलू, वित्त निदेशक ए.एम. भटट तथा राज्य के जिला समाज कल्याण अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। 

 

Tags: Asiea Naqash

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD