ऊर्जा मंत्री सुनील शर्मा ने आज अधिकारियों को अपने प्रयासों को बढाकर किरु पनबिजली परियोजना का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये ताकि राज्य की बिजली बनाने की क्षमता को सही तरीके से वृद्धि मिल सके। मंत्री ने यह बात आज चिनाब घाटी ऊर्जा परियोजना लिः (सीवीईपीएल) द्वारा कार्यान्वित की जा रही 624 एमडब्ल्यू किरु पनबिजली परियोजना के कार्यान्वयन पर चर्चा हेतु आयोजित एक समीक्षा बैठक पर कही। ऊर्जा राज्य मंत्री आसिया नकाश, पीडीडी आयुक्त सचिव, जेकेएसपीडीसी के प्रबंध निदेशक, सीवीपीपीएल के प्रबंध निदेशक, ऊर्जा विकास आयुक्त तथा अन्य वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। राज्य में पन बिजली के प्रोत्साहन हेतु राज्य की असीम क्षमता को उजागर करते हुए मंत्री ने कहा कि जम्मू तथा कश्मीर जल सा्रेत्रों के संसाधनों से परिपूर्ण है ओर हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि इनको उचित रूप से काम में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि एक ढांचागत नीति बनाने की आवश्यकता है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग हो सके ओर राज्य में रहने वाले लोगों को इन से लाभ मिल सके। मंत्री ने अधिकारियों को अपने प्रयासों को बढाने तथा कार्यों को पूरा करने में आ रही बाधाओं को पूरा करने के निर्देश दिये ताकि कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि उन्हें कहा कि उन्हें उन लोगों जिनकी सम्पति ली जायेगा, के लिए राहत एवं पुनर्वास कार्यक्रम भी तैयार करना चाहिए तथा इन लोगों को र्प्याप्त मुआवजा दिया जायेगा और शुरू होने वाली पन बिजली परियोजना में रोजगार भी दिया जायेगा। राज्य मंत्री आसिया नकाश ने भी इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य के जल संसाधनों को पर्याप्त उपयोग करने पर बल दिया ताकि राज्य की बिजली पैदा करने की क्षमता को बढाया जा सके और राज्य के युवाओं के लिए रोजगार भी पैदा किये जा सकें।