Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अध्यात्मिकता के साथ वैज्ञानिक प्रगति की जरूरत : सत्यपाल सिंह

सत्यपाल सिंह
सत्यपाल सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Feb 2018

Last updated on: Feb 28, 2018, 00:00 IST

मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने यहां बुधवार को कहा कि हमारे जीवन के पूर्ण मूल्यांकन के लिए हमें बुद्धि और मन के साथ अध्यात्मिकता का विज्ञान अवश्य सीखना चाहिए। भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान एकेडमी (आईएनएसए) में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर उन्होंने देश के वैज्ञानिकों के प्रति आभार जताया और छात्रों के बीच वैज्ञानिक मनोभाव के विकास करने की जरूरत के बारे में बताया।मंत्री ने कहा, "इससे पहले भी मैंने कहा था..कि दिल्ली, मुंबई में आत्महत्या करने वालों की संख्या यहां होने वाली हत्याओं से ज्यादा है। यह विज्ञान है जो हमें मानव जीवन के मूल्य के बारे में बताता है। क्या विज्ञान हमें जीवन के इस तरह के मूल्यों के बारे में सिखाता है? यह तबतक होगा जबतक कि हम अध्यात्मिक विज्ञान के बारे में बात नहीं करेंगे। बुद्धि के विज्ञान को पढ़ाए जाना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "विज्ञान ने विश्व को वैश्विक गांव में तब्दील कर दिया। हम दुनिया से जुड़ गए लेकिन खुद से कट गए। हमें निश्चय ही जीवन के विज्ञान के बारे में चर्चा करना चाहिए। चिकित्सा विज्ञान भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। क्या हम चिकित्सा के साथ ज्ञान और दिमाग के विज्ञान पर चर्चा करेंगे?"मंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक मनोदशा का पहला शर्त 'खुद से प्रश्न करना' और 'दूसरे को आपके विश्वास पर प्रश्न करने देना' है।राज्यमंत्री ने इससे पहले पिछले महीने चार्ल्स डार्विन के क्रमागत विकासवाद के सिद्धांत को 'वैज्ञानिक तरीके से गलत' बताया था और दावा करते हुए कहा था कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि हमारी उत्पत्ति बंदरों से हुई है। भारतीय वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता सी.वी. रमन द्वारा 'रमन प्रभाव' की खोज के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।

 

Tags: Satya Pal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD