Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

उमा भारती ने राजस्‍थान में स्‍वजल योजना की दूसरी परियोजना का शुभारंभ किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भीकमपुरा/करौली (राजस्‍थान) , 27 Feb 2018

Last updated on: Feb 27, 2018, 00:00 IST

केन्‍द्रीय पेयजल एवं स्‍वच्‍छता मंत्री उमा भारती ने आज राजस्‍थान में करौली जिले के भीकमपुरा गांव में स्‍वजल पायलट परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना से पूरे वर्ष स्‍वच्‍छ पेयजल की उपलब्‍धता सुनिश्चित होने के अलावा रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।सुश्री उमा भारती ने लोगों से आग्रह किया कि वे जल्‍द ही शुरू होने वाली परियोजना को पूरे मन से अपनायें। उन्‍होंने याद दिलाया कि चन्‍द्रशेखर आजाद की पुण्‍यतिथि है और सरकार उनके स्‍वराज के सपने को पूरा करने की कोशिश कर रही है।उन्‍होंने भीकमपुरा में 54.17 लाख रूपये से अधिक के बजट की स्‍वजल परियोजना का उद्घाटन किया। स्‍वजल परियोजना सतत पेयजल आपूर्ति के लिए समुदाय के स्‍वामित्‍व वाला पेयजल कार्यक्रम है। इस योजना के अंतर्गत परियोजना की लागत का 90 प्रतिशत खर्च सरकार उठाएगी और समुदाय के योगदान से शेष 10 प्रतिशत व्‍यय किया जाएगा। परियोजना के परिचालन और प्रबंधन की जिम्‍मेदारी स्‍थानीय ग्रामीणों की होगी।योजना के अनुसार गांवों में चार जलाशयों का निर्माण किया जाएगा और लगभग 300 आवासों में नल के कनैक्‍शन उपलब्‍ध कराये जाएंगे। भीकमपुरा गांव में पेयजल की अत्‍यधिक कमी है और ग्रामीणों को पेयजल के लिए कम से कम तीन किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है। गर्मी के दौरान टैंकरों से जलापूर्ति की जाती है। नई परियोजना से लोगों की कठिनाई कम होगी और पूरे साल प्रत्‍येक व्‍यक्ति के लिए पेयजल की उपलब्‍धता सुनिश्चित होगी।माननीय मंत्री महोदया ने जिले की विभिन्‍न परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। करौली 115 आकांक्षी जिलों में से एक है। इसका उद्देश्‍य केन्‍द्र और राज्‍य सरकार की योजनाओं का उचित कार्यान्‍वयन तथा अभिसरण के जरिये जिले का सम्‍पूर्ण विकास सुनिश्चित करना है।उन्‍होंने स्‍वास्‍थ्‍य, पोषण, शिक्षा, कौशल विकास, कृषि, वित्‍तीय समावेशन और मूलभूत बुनियादी ढांचे सहित छह महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को कार्यक्रम के त्‍वरित कार्यान्‍वयन के लिए आवश्‍यक कार्रवाई करने का सुझाव भी दिया। पेयजल एवं स्‍वच्‍छता मंत्रालय इस परियोजना की प्रगति पर नजर रखेगा।बैठक में हिंडन की विधायक राजकुमारी जाटव, पेयजल एवं स्‍वच्‍छता मंत्रालय में सचिव परमेश्‍वरन अय्यर और अन्‍य गणमान्‍य भी उपस्थि‍त थे।

 

Tags: UMA BHARTI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD