Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

कनाडा के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Feb 2018

Last updated on: Feb 23, 2018, 00:00 IST

कनाडा के प्रधानमंत्री श्री जस्टिन ट्रूडो ने आज (23 फरवरी, 2018) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।राष्ट्रपति भवन में कनाडा के प्रधानमंत्री की अगवानी करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि कनाडा के साथ हम अपने संबंधों को उच्च प्राथमिकता देते हैं। लोकतंत्र, बहुलतावाद और कानून का राज हमें एक दूसरे से बांधता है। हाल के समय में निवेश, शिक्षा, ऊर्जा और सम्पर्कता के क्षेत्रों में हमारे सहयोग में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।राष्ट्रपति महोदय ने कहा कि भारत-कनाडा आर्थिक साझेदारी में अपार क्षमता मौजूद है। भारतीय अर्थव्यवस्था तेज गति से बढ़ रही है। यहां कनाडा के निवेश के नए अवसरों के द्वार खुल रहे हैं। भारत कनाडा की कंपनियों को मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्मार्ट सिटी, संरचना विकास और स्किल इंडिया जैसी पहलों में साझेदारी करने के लिए आमंत्रित करता है। राष्ट्रपति ने बल देकर कहा कि दोनों देशों को अपने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने और उसमें विविधता लाने की दिशा में काम करना चाहिए।राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और कनाडा जैसे लोकतांत्रिक और बहुलतावादी समाजों को आतंकवाद और उग्रवाद जैसी ताकतों की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। रणनीतिक साझेदार होने के नाते हमें आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद के विरूद्ध मिलकर खड़ा होना होगा।

 

Tags: Ram Nath Kovind , Justin Trudeau

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD