Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

द्रौपदी मुर्मु ने तिरुवनंतपुरम के राजभवन में के.आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण किया

श्री के.आर. नारायणन का जीवन साहस, दृढ़ता और आत्मविश्वास की गाथ है: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Ram Nath Kovind, Rajendra Vishwanath Arlekar, Arif Mohammed Khan, KR Narayanan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुर , 23 Oct 2025

Last updated on: Oct 23, 2025, 15:05 IST

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (23 अक्टूबर, 2025) तिरुवनंतपुरम के राजभवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री के.आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद, केरल के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, बिहार के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान, केरल के मुख्यमंत्री श्री पिनाराई विजयन और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि श्री के.आर. नारायणन का जीवन साहस, दृढ़ता और आत्मविश्वास की गाथा है। असीम समर्पण और शिक्षा की शक्ति के माध्यम से वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन हुए। उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता इसका प्रतीक थी कि उद्देश्यपूर्ण मार्गदर्शन में दृढ़ संकल्प और अवसर से सब कुछ अर्जित किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि राजनीति में प्रवेश करने से पहले श्री नारायणन ने भारतीय विदेश सेवा में एक विशिष्ट करियर बनाया। उन्होंने भारत के शांति, न्याय और सहयोग के मूल्यों को पूरी सत्‍यनिष्‍ठा से कायम रखा। उन्होंने कहा कि श्री नारायणन हमेशा निष्पक्षता और समावेशिता के सिद्धांतों के प्रति अडिग रहे।

राष्ट्रपति ने रेखांकित किया कि श्री नारायणन अपने गृह राज्य केरल से गहराई से जुड़े हुए थे। उन्होंने केरल की सामाजिक प्रगति और वहां की प्रभावी शिक्षा एवं समावेशिता से प्रेरणा ली। सर्वोच्च पद पर पहुंचने के बाद भी वह अपनी जड़ों से जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि श्री नारायणन ने जीवन भर मानव और राष्ट्रीय विकास में शिक्षा की भूमिका पर बल दिया। 

उनके लिए, शिक्षा केवल कुछ लोगों का विशेषाधिकार नहीं, बल्कि सभी का अधिकार थी। श्री नारायणन का मानना ​​था कि मानवीय मूल्य किसी भी सभ्यता की वृद्धि के लिए आवश्यक हैं और समाज के विकास के लिए मूलभूत हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि श्री के.आर. नारायणन नैतिकता, सत्यनिष्ठा, करुणा और लोकतांत्रिक भावना की एक समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं। 

आज जब हम उन्हें याद कर रहे हैं, तो हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो राष्ट्र निर्माण और एक अधिक समावेशी, न्यायपूर्ण और करुणामय भारत के निर्माण के लिए समर्पित था। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी स्मृति लोगों को समानता, सत्यनिष्ठा और जनसेवा के उन मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करेगी जिनके लिए वह सदैव तत्पर रहे।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Ram Nath Kovind , Rajendra Vishwanath Arlekar , Arif Mohammed Khan , KR Narayanan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD