Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ईरान वीजा प्रक्रिया आसान बनाने को तैयार : हसन रूहानी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 16 Feb 2018

Last updated on: Feb 16, 2018, 00:00 IST

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शुक्रवार को घोषित किया कि ईरान वीजा प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए तैयार है और आशा करता है कि भारत दोनों देशों के बीच लोगों के आवागमन को सुगम बनाएगा। यह कहते हुए कि भारत और ईरान कई समानताओं को साझा करते हैं, उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। भारत की तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन यहां मक्का मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए रूहानी ने कहा कि तेल और गैस के स्रोतों से समृद्ध ईरान भारत की जरूरत को पूरा करने में मदद के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान, मध्य एशिया और यूरोप तक पारगमन को सुगम बनाने के लिए ईरान चाबहार बंदरगाह तक भारत की पहुंच को मंजूरी देने के लिए तैयार है। रूहानी ने कहा कि ईरान और भारत औद्योगिक, कृषि, उन्नत प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग कर सकते हैं और दोनों देशों और क्षेत्र के पारस्परिक हितों में योगदान देने को लेकर कदम उठा सकते हैं। ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि क्षेत्र के हित में शांति को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों को मिलकर काम करना चाहिए। रूहानी ने मुसलमानों के बीच एकता कायम करने की जरूरत पर बल दिया और आरोप लगाया कि इस्लाम के दुश्मन उनके बीच मनमुटाव पैदा कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि इराक और सीरिया में खूनखराबे का अंत करने को लेकर ईरान काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम एकजुट होते तो अमेरिकी राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) जेरुसलम को इजरायल की राजधानी घोषित करने की हिम्मत नहीं करते। रूहानी ने कहा, "अगर हम एकजुट हैं तो यहूदी देश फिलिस्तीन के निर्दोष लोगों पर अत्याचार करने की जुर्रत नहीं कर सकता।"

 

Tags: Hassan Rouhani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD