Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

फुटपाथों पर तम्बाकू बेचने वाले दुकानदारों पर नगर निगम ने की करवाई

तम्बाकू उत्पाद किये ज़बत, तम्बाकू कण्ट्रोल एक्ट के उल्लंघन पर ११ दुकानदारों को २२०० का जुर्माना

फुटपाथों पर तम्बाकू बेचने दुकानदारों पर करवाई करती नगर निगम की टीम।
फुटपाथों पर तम्बाकू बेचने दुकानदारों पर करवाई करती नगर निगम की टीम।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 15 Feb 2018

Last updated on: Feb 15, 2018, 00:00 IST

नगर निगम मोहाली ने आज शहर में रेहड़ियों-फुटपाथों पर गैरकानूनी तौर पर तम्बाकू बेचने वालों पर बड़ी करवाई की। जनरेशन सेवियर एसोसिएशन के सहयोग के साथ निगम ने फेज-११, फेज-१०, फेज-९, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-९ में करवाई करते हुए करीब ३० दुकानों पर छापेमारी की और गैरकानूनी तौर पर तम्बाकू बेचने वाले दुकानदारों का सामान भी ज़बात किया। टीम ने तम्बाकू कण्ट्रोल एक्ट का उल्लंघन कर रहे ११ दुकानदारों को मौके पर ही २२०० रूपये का जुर्माना किया। टीम की अगवाई कर रहे सुपरडैंट जसविंदर सिंह ने बताया कि फूटपथों और रेहड़ियों पर आसानी से तम्बाकू मिलने की प्रविर्ती पर रोक लगाने के लिए यह करवाई की जा रही है जिसको आने वाले समय में भी जारी रखा जायेगा। बता दें कि निगम ने ६ फ़रवरी को भी ऐसी करवाई की थी और १० दिन में यह दूसरी बार करवाई की गई है। आधे दिन तक चली ड्राइव में टीम ने स्कूलों कि आस पास भी जाँच की। टीम ने रयान इंटरनेशनल स्कूल कि पास तम्बाकू वेच रहे दुकानदार के खिलाफ भी करवाई की। 

टीम ने जनतक स्थानों पर धूम्रपान कर रहे दो व्यक्तियों को ४०० रूपये जुर्माना भी किया। बता दें कि हमारे देश में तंबाकू से रोज़ाना २२०० से ऊपर मौतें हो रहीं हैं और करीब ९० फीसदी मुख कि कैंसर का कारण तंबाकू है।  'सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद एक्ट, २००३' यानि 'कोटपा' के मुताबिक किसी भी जनतक स्थान पर बीड़ी-सिगरेट नहीं पी जा सकती। लाइटर देने कि बदले में भी जुर्माना हो सकता है। किसी भी शिक्षण संसथान के १०० गज़ के घेरे में न कोई तम्बाकू उत्पाद बेचा जा सकता है और न ही ऑफर किया जा सकता है। इसके साथ न तो नाबालिग को तम्बाकू वेचा जा सकता है और न ही उससे बिकवाया जा सकता है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे मौके पे जुर्माना किया जा सकता है। निगम की टीम में इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह, गुरदीप सिंह, वरिंदर कुमार, संस्था जनरेशन सेवियर एसोसिएशन कि डिविजनल कोऑर्डिनेटर हरप्रीत सिंह शामिल थे।

 

Tags: HEALTH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD