Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया

 

भारतीय हॉकी टीमों को ओडिशा सरकार के रूप में मिला नया प्रायोजक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Feb 2018

भारतीय हॉकी टीमों को नया प्रायोजक मिल गया है। ओडिशा सरकार अगले पांच साल के लिए सीनियर राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला हॉकी टीमों को प्रायोजित करेगी। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को हॉकी इंडिया (एचआई) के साथ हुए इस करार की घोषणा की। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में इस साल 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इस मौके पर नवीन पटनायक ने कहा, "हम इस साझेदारी से काफी खुश हैं। ओडिशा सरकार अगले पांच साल तक भारत की पुरुष और महिला टीमों को प्रायोजित करेगी। मैं आप सभी का विश्व कप के लिए स्वागत करता हूं।" इस मौके पर टीम की नई जर्सी भी जारी की गई, जिस पर ओडिशा सरकार का नया लोगो है। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) और भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा भी मौजूद थे।इनके अलावा इस समारोह में भारत की पुरुष और महिलाओं की हॉकी टीमें और भारतीय हॉकी की मशहूर हस्तियां- दिलीप तिर्की, धनराज पिल्लै और विरेन रसकिन्हा भी उपस्थिति थे।नवीन ने कहा, "ओडिशा में हॉकी एक खेल से ज्यादा है। यह जीवनशैली है। खासकर हमारे आदिवासी क्षेत्रों में जहां बच्चे हॉकी स्टिक से चलना सीखते हैं। इसीलिए ओडिशा ने भारत की सर्वश्रेष्ठ हॉकी प्रतिभाएं पेश की हैं। यह पहली बार हो रहा है कि एक राज्य सरकार न सिर्फ अपनी सीमा के अंदर एक खेल को बढ़ावा देगी बल्कि भारतीय हॉकी टीम को सहायता देगी और मेनटॉर करेगी। यह देश को ओडिशा का उपहार है।

"नवीन ने कहा, "हम चाहते हैं कि इस साझेदारी से भारत में हॉकी के खेल का विस्तार हो और यह सुनिश्चित हो कि भारत में लोग राष्ट्रीय खेल का भरपूर साथ दें। हम उम्मीद करते हैं कि नेशनल हॉकी के साथ ओडिशा का गठजोड़ इस खेल के लिए एक सुनहरा समय होगा।"भारतीय हॉकी टीम की जर्सी के लिए नया डिजाइन किया गया लोगो ओडिशा का मेल है। इसके बीच में कोणार्क व्हील है जो प्रगति और सशक्तिकरण का प्रतीक है, इसके अलावा यह उगते सूर्य और मशहूर तट का राज्य है जो सदियों से व्यापार मार्ग रहा है। इसके अलावा इसमें ओडिसी नृत्य रूप और बेशक हॉकी है जो पूरे राज्य को एकीकृत करता है। आईओए अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने इस मौके पर ओडिशा सरकार का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, "मैं इसके लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं। दिल्ली भारत की राजधानी है, मुंबई भारत की व्यवसायिक राजधानी है, मुझे इस बात को कहने में कोई परेशानी नहीं है कि भुवनेश्वर देश की खेल राजधानी है।"विश्व कप का आयोजन इस साल नवम्बर में होना है। इसके लिए भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम का कायापलट किया जा रहा है। कायापलट का काम मई में पूरा हो जाएगा।

 

Tags: Naveen Patnaik , SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD