पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में राज्य के नौजवानों को गुणात्मक तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाने के लिए विभाग के काम काज में बड़े परिवर्तन किये जा रहे हैं। पंजाब के तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में विभाग के अधिकारियों से आज यहाँ उनके कार्यालय में हुई मीटिंग में राज्य की सरकारी और निजी तकनीकी शिक्षा संस्थानों का अकादमिक और पं्रबधकीय आडिट करवाने का फ़ैसला किया गया है। बैठक में लिए फ़ैसलों संबंधीे जानकारी देते तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बताया तकनीकी शिक्षा के स्तर में बड़े सुधार करने के लिए विभाग द्वारा कुछ सख्त फ़ैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के संस्थानों द्वारो दी जाती तकनीकी शिक्षा में उद्योगों की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं ताकि राज्य के नौजवानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के उद्योग स्वयं तौर पर नौकरियाँ मुहैया करवाने के लिए आगे आए। चन्नी ने बताया कि आज लिए गए फ़ैसले अनुसार सरकारी और प्राईवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और बहु तकनीकी कालेजों का अकादमिक और पंरबधकीय आडिट करवाया जायेगा। यह आडिट सरकारी अधिकारियों की टीमें द्वारा किया जायेगा। जिस द्वारा 31 मार्च तक अपनी रिपोर्ट सौंपी जायेगी। जिन संस्थानों में ख़ामियां पाई जाएंगी उनको 15 दिन का समय ख़ामियां दूर करने के लिए दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि यह सम्पूर्ण कार्य 31 मई तक मुकम्मल कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यदि फिर भी सरकारी या निजी संस्थानों द्वारो अपने काम काज में तय शर्तों अनुसार सुधार न किया गया तो उनके खि़लाफ़ सख्त कार्यवाही की जायेगी।तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बताया कि इसके अलावा इसी वर्ष से सरकारी और प्राईवेट तकनीकी शिक्षा संस्थानों क ी परीक्षाओं की निगरानी सी.सी.टी.वी कैमरे अधीन ऑनलाइन बोर्ड द्वारा यकीनी बनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा नकल रोकने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि इस व्यवस्था को हर हाल में इसी साल होने वाली परीक्षाओं से पहले अस्तित्व में लाया जाये। उन्होंने साथ ही कहा कि यदि कोई संस्थान इस व्यवस्था को लागू नहीं करता तो उसकी मान्यता रद्द कर दी जायेगी।इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव श्री चन्द्र गैंद, तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त डायरैक्टर मोहनबीर सिंह, अतिरिक्त डायरैक्टर दलजीत कौर, अतिरिक्त डायरैक्टर एस. पी सिंह, डिप्टी डायरैक्टर प्रबंध सुश्री दमनदीप कौर, तकनीकी शिक्षा बोर्ड के रजिशटरार श्री राजीव पुरी, कंट्रोलर श्री जे एस कंग और डायरैक्टर अकादमिक श्री बलराज सिंह हाजिर थे।