Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राजस्थान : चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने किसानों, विद्यार्थियों को दी राहत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 12 Feb 2018

Last updated on: Feb 12, 2018, 00:00 IST

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को किसानों के हितो को ध्यान में रखकर विधानसभा चुनाव से पहले अपना अंतिम बजट पेश किया। बजट में किसी भी प्रकार के नए कर की घोषणा नहीं की गई। राज्य के वित्त मंत्रालय का भी कार्यभार संभाल रही राजे ने राज्य में छोटे और गरीब किसानों के लिए 50 हजार रुपये के ऋण माफ करने की घोषणा की है, जिससे राजकोष पर आठ हजार करोड़ रुपसे का भार पड़ेगा।उन्होंने किसानों के लिए ऋण राहत आयोग गठित करने की घोषणा की, जिसमें किसान योग्यता के आधार अपना पक्ष रखने के लिए आयोग जा सकेंगे।मुख्यमंत्री ने दिवंगत भैरो सिंह शेखावत के नाम से एक नई योजना की घोषणा की, जिसके अंतर्गत असंगठित क्षेत्र में स्वरोजगार करने वाले को दो लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण मुहैया कराया जाएगा। यह राजपूत समुदाय की काफी पुरानी मांग थी।भैरो सिह शेखावत स्वरोजगार अंत्योदय योजना के अंतर्गत 50 हजार परिवारों को 50 हजार रुपये तक का ब्याज मुक्त त्रण दिया जाएगा। बजट के दौरान, भामाशाह कार्ड धारकों के लिए एक लाख रुपये की बीमा की घोषणा की गई।बजट के दौरान महिलाओं के पक्ष में उन्होंने राज्य महिला कर्मचारियों के लिए बच्चों की देखभाल के लिए दो वर्ष के बाल देखभाल अवकाश की भी घोषणा की।उन्होंने 19 ऐतिहासिक इमारतों के पुनरुद्धार के लिए 33.25 करोड़ रुपये के फंड की भी घोषणा की। इसके अंतर्गत बुंदी में एक नया संग्रहालय भी बनाया जाएगा। 

मुख्यमंत्री के अनुसार, अमर किला को 20 करोड़ रुपये की पुनरुद्धार राशि के साथ एक प्रतिष्ठित किला बनाया जाएगा।उन्होंने अन्नपूर्णा योजना के तहत सभी कलेक्ट्रेट कार्यालयों में सस्ता भोजन मुहैया कराने की घोषणा की।राजे ने अजमेर से पुष्कर के बीच सुरंग बनाने के लिए 55 करोड़ रुपये की राशि की भी घोषणा की।उन्होंने जोधपुर के सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय में आतंक रोधी केंद्र स्थापित करने के लिए 91 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की। मुख्यमंत्री ने राज्य परिवहन निगम की बसों में 80 वर्ष से अधिक उम्र वालों को मुफ्त यात्रा करने और उनके साथ एक सहायता कर्मी को आधा भाड़ा देने की घोषणा की।उन्होंने अंडर 19 विश्व कप विजेता टीम के एक सदस्य नगरकोटी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 25 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की और जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को अपग्रेड करने के लिए दो करोड़ रुपये की राशि आवंटित की।राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए यूथ आईकन परियोजना की शुरुआत की गई है। इसके साथ ही विश्वविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई सुविधा और राज्य में आठ नए आईटीआई केंद्र खोले जाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी विद्यालयों में सैनिटरी पैड भी बांटने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि राज्य में राजमार्गो और मेगा राजमार्गो को आपात लैंडिंग स्थलों में बदला जाएगा। इसके साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन का पंजीकरण कागजरहित तरीके से किए जाएंगे।

 

Tags: Vasundhra Raje

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD