Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता एवं प्रबंधन संस्थान, सोनीपत के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत (हरियाणा) , 10 Feb 2018

Last updated on: Feb 10, 2018, 00:00 IST

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज (10 फरवरी, 2018) को हरियाणा के सोनीपत में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता एवं प्रबंधन संस्थान (एनआईएफटीईएम), सोनीपत के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।इस अवसर पर बोलते हुए, महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तभी से कृषि आधारित रही है जब से हमारे पूर्वजों ने सिंधु घाटी में अनाज रोपण आरंभ किया था। पोषक अनाजों की विभिन्न किस्में एवं विविध प्रकार के दलहन भारतीय अनुभव की प्रतीक हैं। इसी प्रकार, खाने की आदते और व्यंजन भी हर जिले में अलग नहीं भी सही, लेकिन हर राज्य में विभिन्न जरुर है। यह भारत की विस्तृत और विविध संस्कृति की परिचायक है-जो हमारी ताकत है। इसकी जड़ में हमारे किसान हैं। लाखों किसान, पृरुष और महिला, अनथक मेहनत करते हैं और बड़े जतन से हमारे लिए भोजन उगाते हैं। महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि वे न केवल खाद्य सुरक्षा की बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान देते हैं। जो किसान ऐसे निस्वार्थ भाव से अपना दायित्व निभाते हैं, उन्हें अक्सर बहुत कम लाभ मिलता है और उन्हें मॉनसून तथा बाजार की अनिश्चितताओं पर निर्भर रहना पड़ता है।महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि एक समाज एवं एक व्यक्ति के रूप में अपने किसानों का जीवन बेहतर बनाने और उन्हें प्रकृति और मौसम की प्रकृति की तथा कुछ हद तक मांग एवं आपूर्ति की अनिश्चितताओं से मुक्त कराना हमारा दायित्व है।

उन्होंने कहा कि यह सरकार का संकल्प है और सरकार ने इसके लिए कई नीतियों एवं कार्यक्रमों का निर्माण किया है। फूड चेन से जुड़े विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग इन कार्यक्रमों के लिए अनिवार्य है। और यहीं एनआईएफटीईएम जैसे संस्थान और यहां से निकलने वाले स्नातक एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेंगे।महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि जैसे जैसे सामाजिक आदतें बदलती हैं और बड़ी संख्या में एकल परिवार उभर कर आ रहे हैं, पैकेज्ड और रेडी टू इट फूड उत्पादों की मांग भी बढ़ रही है। खाने एवं इसके अवयवों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं लेबेलिंग मानदंडों को वैश्विक बेंचमार्क के अनुरूप बना कर रखना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि फूड इंडस्ट्री पर नवोन्मेषण करने एवं हमारे देश की जीवन शैली से संबंधित बढ़ते रोगों के सरल समाधान ढूंढने की जिम्मेदारी है।महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि एनआईएफटीईएम का उद्भव इसी परिप्रेक्ष्य में हुआ है। इस संस्थान से जो स्नातक निकलेंगे, वे किसानों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उद्यमशीलता एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जोड़ने के केंद्र बिंदु के रूप में कार्य करेंगे। यह उनका दायित्व होगा कि वे विविध हितधारकों-उद्योग, विनियामकों, नीति निर्माताओं, उपभोक्ताओं, वित्तीय एवं ऋण संस्थानों और निश्चित रूप से किसानों के बीच साझीदारियों का निर्माण करें।

 

Tags: Ram Nath Kovind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD