Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

बैंकों के फंसे कर्ज के लिए संप्रग जिम्मेदार, देश माफ नहीं करेगा : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Feb 2018

Last updated on: Feb 07, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार बैंकों के एनपीए (फंसे हुए कर्ज) के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है और देश इस 'पाप' के लिए पार्टी को कभी माफ नहीं करेगा। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान बहस का जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि साल 2008 में बैंकों का कुल कर्ज 18 लाख करोड़ रुपये था, जो साल 2014 में बढ़कर 52 लाख करोड़ रुपये हो गया, क्योंकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के दौरान अंधाधुंध कर्ज बांटे गए।मोदी ने कहा, "आज जो एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां) में बढ़ोतरी हुई है, वह 52 हजार करोड़ रुपये के ब्याज के कारण है। देश आपको कभी माफ नहीं करेगा।"उन्होंने कहा, "देश को यह जानना चाहिए कि बैंकों के फंसे हुए कर्ज के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार है। पिछली सरकार ही पूरी तरह से जिम्मेदार है। उन्होंने ऐसी बैंकिंग नीतियां बनाईं, जिसमें बैंकों पर दवाब डाला गया, टेलीफोन कॉल की गईं और पसंदीदा लोगों को कर्ज बांटे गए। सरकार, बैंक और बिचौलियों ने मिलकर कागजों पर कर्ज को नए रूप दिए और लाखों करोड़ रुपये दे दिए गए।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मुद्दा 2014 में सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार के ध्यान में आया। मोदी ने कहा, "अगर मुझे राजनीति करनी होती तो अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही मैं यह तथ्य सार्वजनिक रूप से लोगों के सामने रखता, लेकिन इससे अर्थव्यवस्था को नुकसान होता। मैं आपके पापों के प्रमाण के बावजूद शांत रहा। मैं देश के हित में शांत रहा। लेकिन, अब हमने बैंकों को सशक्त कर दिया है और वक्त आ गया है कि सच्चाई को लोगों के सामने रखा जाए।"मोदी ने कहा, "यह एनपीए आपका पाप है। मैं इसे लोकतंत्र के मंदिर में कह रहा हूं। हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद, हमने एक भी ऐसा कर्ज नहीं बांटा, जो एनपीए में बदल गया हो।"कांग्रेस पर गलत आंकड़े देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उसके नेताओं ने साल 2014 में एनपीए का आंकड़ा 36 फीसदी बताया था, लेकिन ये 82 फीसदी निकला। उन्होंने कहा कि सरकार ने पुनर्पूजीकरण के माध्यम से बैंकों को मजबूत किया है। मोदी ने कांग्रेस पर 'हिट एंड रन' की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा "जितना ज्यादा आप कीचड़ फेकेंगे, उतना ही कमल (भाजपा का चुनाव चिन्ह) खिलेगा।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD