Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मेरा कोई राजनीतिक सपना नहीं : बाबा रामदेव

बाबा रामदेव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Feb 2018

Last updated on: Feb 07, 2018, 00:00 IST

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि उन्होंने जीवनभर राजनीतिक पक्ष नहीं लेने की शपथ ली है और वे राजनीतिक करियर का सपना नहीं देखते। रामदेव ने कहा, "मेरे लिए राजनीति का अर्थ राष्ट्र धर्म है। हम राष्ट्र को बचाकर ही खुद को बचा सकते हैं। मैंने पहले भी कहा है कि मैं कभी राजनीतिक अवस्थिति नहीं लूंगा। यह मेरी भीष्म प्रतिज्ञा है।"उन्होंने कहा, "मैं मात्र अपने देश को सुरक्षित देखना चाहता हूं, अन्यथा मेरा कोई राजनीतिक सपना नहीं है। मैं अपना सारा जीवन देश की सेवा में बिताना चाहता हूं। कुछ हासिल करने का न पहले मकसद था, न आज है।"'स्वामी रामदेव : एक संघर्ष' में बाबा रामदेव के बचपन से अब तक के जीवन को दिखाया गया है। इसमें उनके संघर्ष और निजी जीवन को भी दिखाया गया है। यह कार्यक्रम 12 फरवरी से टीवी चैनल 'डिस्कवरी जीत' पर प्रसारित होगा।इस टीवी धारावाहिक के लांच के अवसर पर एक कार्यक्रम में उन्होंने शो के बार में बात की। उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि देश के लोग, खासकर देश की हर गली के बच्चे को मेरे जैसे 'फकीर' से कुछ सीखना चाहिए। 

एक तथ्य है कि ईश्वर ने सभी को समान बनाया है और उन्हें बिना किसी पक्षपात के आगे बढ़ने की शक्ति दी है।"रामदेव ने कहा, "हर कोई महान हो सकता है और हम सभी साथ-साथ ही देश को महान बना सकते हैं। मैं लोगों को कहानी से प्रेरणा लेते देखना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि लोग मेरा संघर्ष देखकर प्रेरित हों।"इस दौरान बाबा रामदेव ने भी कहा कि 10 फरवरी को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में इस शो की स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी।उन्होंने कहा, "मैंने स्टेडियम में अपना सबसे बड़ा शिविर आयोजित किया था। विभिन्न राजनेताओं और पतंजलि परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में शो का प्रदर्शन किया जाएगा।"स्टेडियम में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह के आने की उम्मीद है।अजय देवगन फिल्म्स और वाटरगेट प्रोडक्शन के बैनर तले बने 'स्वामी रामदेव : एक संघर्ष' में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त बाल कलाकार नमन जैन ने बाबा रामदेव के बचपन का किरदार निभाया है जबकि योगगुरु का किरदार क्रांति प्रकाश झा ने निभाया है।

 

Tags: Baba Ramdev

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD