Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

आध्यात्मिकता एवं पारिवारिक प्रणाली हमारी सबसे बड़ी ताकतें हैं : एम. वेंकैया नायडु

स्वर्ण भारत ट्रस्ट की दूसरी सालगिरह को संबोधित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अतकुर (आंध्र प्रदेश) , 04 Feb 2018

Last updated on: Feb 04, 2018, 00:00 IST

उपराष्ट्रपति  एम. वेंकैया नायडु ने कहा है कि देश के प्रत्येक नागरिक को अनिवार्य रूप से राष्ट्र के कल्याण के लिए योगदान देना चाहिए और देश तभी समृद्ध हो सकेगा जब महिलाओं, युवाओं और किसानों को उनका समुचित अधिकार प्राप्त होगा।वह आज आंध्र प्रदेश के अतकुर में स्वर्ण भारत ट्रस्ट की दूसरी सालगिरह एवं विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक मेगा स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन समारोह के दौरान एकत्रित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव, आंध्र प्रदेश की विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. कोदेला शिवप्रसाद, आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. कामिनेनी श्रीनिवास, फिल्म अभिनेता श्री वंकटेश एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।उपराष्ट्रपति महोदय ने कहा कि कैंसर जैसी बीमारियों के लिए बेहतर उपचार के लिए आरंभिक जांच एवं रोग का पता लगाने की आवश्यकता होती है। उन्होंने यह भी कहा कि जीवन शैली में बदलाव, पर्यावरण में परिवर्तन इन स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जिम्मेदार है। उपराष्ट्रपति महोदय ने कहा कि समय पर दवा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान करने के लिए हमारे पास निश्चित रूप से पर्याप्त सुविधाएं होनी चाहिए।उपराष्ट्रपति महोदय ने सबसे जीवन का अर्थ और जीवन का उद्वेश्य समझने को कहा और यह भी कहा कि आध्यात्मिकता एवं पारिवारिक प्रणाली हमारी सबसे बड़ी ताकतें हैं जो पूरी दुनिया के लिए एक मॉडल है।उपराष्ट्रपति महोदय ने कहा कि भ्रष्टाचार समाज के लिए एक असाध्य चिंता बन चुका है और यह कैंसर की विस्तरित होकर देश के विकास को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने समारोह में उपस्थित युवाओं से राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने को कहा।

 

Tags: Venkaiah Naidu , Dr Mahesh Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD