Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

आईपीएल के आधार पर खिलाड़ी को नहीं परख सकते : सौरव गांगुली

सौरव गांगुली
सौरव गांगुली
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 31 Jan 2018

Last updated on: Jan 31, 2018, 00:00 IST

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में किस खिलाड़ी को कितना पैसा मिला इस आधार पर उसे नहीं परखा जा सकता। गांगुली का कहना है कि आईपीएल 'मांग और आपूर्ति' पर आधारित है। क्रिकेट ईयर बुक की 20वीं सालगिरह पर गांगुली से जब रिद्धिमान साहा को सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा पांच करोड़ रुपये और दिनेश कार्तिक को 7.4 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा खरीदने के बारे में पूछा गया तो गांगुली ने कहा, "आप आईपीएल में मिली कीमत के आधार पर खिलाड़ी को नहीं परख सकते।"पूर्व कप्तान ने कहा, "हाशिम अमला को किसी ने नहीं खरीदा। उनके नाम 54 शतक हैं। ईशान किशन को 6.2 करोड़ रुपये मिले वो भी सिर्फ रणजी ट्रॉफी में खेलने के कारण। इसलिए आईपीएल नीलामी खिलाड़ी को परखने का पैमाना नहीं है।"उन्होंने कहा, "आईपीएल एक अलग प्रारूप है आपको इसे अलग तरह से देखना होता है। आईपीएल मांग और आपूर्ति के नियम पर चलता है। जयदेव उनादकट 2018 की नीलामी में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे हैं।"

उनदाकट को आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 11.5 करोड़ की रकम में खरीदा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार से शुरू होने वाली छह वनडे मैचों की सीरीज पर गांगुली ने कहा कि इस सीरीज को जीतने की दोनों टीमों की बराबर संभावनाएं हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि अगर भारत को सफल होना है तो भारतीय कप्तान विराट कोहली को रन बनाने होंगे। उन्होंने कहा, "मैं मैचों से पहले कुछ नहीं कह सकता। जोहान्सबर्ग में हुए टेस्ट मैच के बाद यह 50-50 का मामला है। दक्षिण अफ्रीकी परिस्थति में खेलना आसान नहीं होगा। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि अब्राहम डिविलियर्स शुरुआती तीन मैचों में नहीं खेलेंगे। वह दक्षिण अफ्रीका में बड़ा नाम हैं। विराट को भारत के खिलाफ रन बनाने होंगे।"दोनों देशों के बीच हुए तीसरे टेस्ट मैच की वांडर्स की पिच को आईसीसी ने खराब बताया है। गांगुली ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में ऐसी पिच दक्षिण अफ्रीका में कभी नहीं देखी। उन्होंने कहा, "दक्षिण अफ्रीका में आपको इस तरह की विकेट नहीं मिलती हैं। मैंने वहां पांच-छह टूर किए हैं। मुझे लगता है कि यह महज इत्तेफाक था। भविष्य में ऐसा नहीं होगा।"

 

Tags: Sourav Ganguly

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD