Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विकास में पक्षपात के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए: मनीष तिवारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

जगराओं , 27 Dec 2013

Last updated on: Dec 27, 2013, 00:00 IST

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि विकास के एजेंडे पर पक्षपात के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। यह सोचे बगैर कि विधानासभा क्षेत्र, नगर निगम या पंचायतों का नेतृत्व कौन कर रहा है, उन्होंने पिछले पांच वर्षों के दौरान अपने संसदीय विकास फंड से बिना किसी पक्षपात से ग्रांट दी है और सुनिश्चित किया है कि कोई भी क्षेत्र वंचित न रह जाए। स्थानीय श्री सनातन धर्म गोङ्क्षबद गौधाम जगराओं में आयोजित एक भारी भरकम समारोह के दौरान तिवारी ने कहा कि लोगों के नुमाइंदे व सरकारें हर किसी के लिए हैं, न कि किसी विशेष पार्टी के लिए और उन्हें इसी सोच के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जगराओं के लोगों की जोरदार माग पर उन्होंने कुछ साल पहले जगराओं में फायर ब्रिगेड के लिए 51 लाख रुपए जारी किए थे। मगर अफसोसजनक रहा कि स्थानीय नगर कौंसिल के अफसरों व अन्य अधिकारियों ने इसी कारण रकम को इस्तेमाल करने से मना कर दिया कि कहीं कांग्रेसी सांसद को इसका फायदा न मिल जाए।

केन्द्रीय मंत्री ने इसको सत्ताधारी अकाली दल-भाजपा गठबंधन की उसी छोट का नतीजा बताया, जिसने राज्य को आॢथक तबाही के किनारे पहुंचा दिया है। इस क्रम में उनके द्वारा उपलब्ध करवाई रकम को इस्तेमाल करने की बजाय नगर कौंसिल ने फायर टैंडर के लिए लोन ले लिया था। यही हालत कर्जे तले दबी राज्य की अकाली दल-भाजपा सरकार की बन चुकी है, जो कर्जा एक लाख करोड़ रुपए को भी पार कर चुका है।तिवारी ने कहा कि यह राशि अभी भी एम.पी खाते में पड़ी है। उन्होंने लोगों को एक फायर टैंडर खरीदने के लिए नगर कौंसिल के अधिकारियों पर दबाव बनाने की अपील की, ताकि उसे एमरजेंसी में इस्तेमाल किया जा सके।उन्होंने गायों को बसेरा देने के लिए गऊशाला मैनेजमेंट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक बहुत बड़ा पुण्य है।

इस अवसर पर उन्होंने गऊओं को लिजाने के लिए अपने संसदीय स्थानीय विकास फंड से करीब 6 लाख रुपए की लागत के साथ एक एंबुलेंस गऊशाला को भेंट की।जहां अन्यों के अलावा पूर्व मंत्री ईशर सिंह मेहरबान, मेजर सिंह भैणी, जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के प्रधान पवन दीवान, सतिंदरपाल सिंह गरेवाल, मनजीत सिंह भरोवाल, प्रीतम सिंह अखाड़ा, गोपाल शर्मा,दर्शन सिंह लक्खा, गुरसिमरन सिंह रसूलपुर, कमलजीत बिट्टू, सुखदेव सिंह शेरपुर, काला कल्याण, पार्षद कंवरपाल, पार्षद बलौर सिंह सीबिया, मनजीत सिंह ढिल्लों, साजन मल्होत्रा व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। 

 

Tags: manish tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD