Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अलगाववादियों से कैसे वार्ता कर सकते हैं पाकिस्तानी उच्चायुक्त : मनीष तिवारी

मनीष तिवारी
मनीष तिवारी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 17 Aug 2014

Last updated on: Aug 17, 2014, 00:00 IST

कांग्रेस ने रविवार को सरकार से पूछा कि पाकिस्तानी उच्चायुक्त के कश्मीरी अलगाववादी नेताओं को वार्ता के लिए बुलाए जाने की स्थिति में भारत क्यों विदेश सचिव स्तर की बैठक करने जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि विदेश सचिव सुजाता सिंह के पाकिस्तान दौरे से पहले बासित को अलगाववादी नेताओं के साथ बातचीत करने देना कूटनीति की कमी को दर्शाता है। तिवारी ने टाइम्स नाउ चैनल से कहा, "पाकिस्तानी उच्चायुक्त अलगाववादियों को वार्ता के लिए बुला रहे हैं। कूटनीति कहां चली गई? क्या सरकार पाकिस्तान के रवैये का समर्थन कर रही है?"उन्होंने कहा कि सरकार को 18-19 अगस्त को बासित और अलगाववादी नेताओं के बीच होने वाली बैठक के मुद्दे की जानकारी देनी चाहिए। 

सुजाता सिंह 25 अगस्त को पाकिस्तान दौरे पर रहेंगी, जहां वह अपने समकक्ष एजाज अहमद से मुलाकात करेंगी। उनके दौरे से पहले हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक और सैयद गिलानी को बासित ने दिल्ली में मुलाकात के लिए बुलाया है। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने सरकार पर दोहरा मानदंड रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विदेश सचिव स्तर की वार्ता का फैसला करना भाजपा के विपक्ष में रहने के दौरान पाकिस्तान के साथ वार्ता का विरोध करने वाले बयान से बिल्कुल अलग है। खुर्शीद ने सवाल किया, "भाजपा लगातार कहती रही है कि आतंकवाद और वार्ता साथ-साथ नहीं हो सकती। क्या वह सब कुछ भूल गई है।"

 

Tags: manish tewari , manish tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD