Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

शरद यादव, मनीष तिवारी औद्योगिक घरानों पर बरसे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

New Delhi , 12 Aug 2015

Last updated on: Aug 12, 2015, 00:00 IST

जनता दल (युनाइटेड) के नेता शरद यादव और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने देश के औद्योगिक घरानों को आड़े हाथों लिया है। दोनों नेताओं ने कहा है कि ये घराने संसद के कामकाज को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। शरद ने राज्यसभा में पूछा, "उद्योगपति देश की संसद पर कैसे दबाव बना सकते हैं?"

उद्योगपतियों की संस्था कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) ने संसद में गतिरोध की निंदा करते हुए ऑनलाइन अभियान छेड़ा है। इस सिलसिले में एक अर्जी पर देश के जाने-माने उद्योगपतियों ने दस्तखत कर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) जैसे विधेयकों के पारित नहीं होने पर चिंता जताई है। शरद यादव इसी अभियान पर अपनी प्रतिक्रिया जता रहे थे।शरद ने कहा, "आजादी के 68 साल के बाद पूंजीपति कह रहे हैं कि संसद चलनी चाहिए। उन्हें यह बात समझनी होगी कि सवा अरब भारतीयों ने संसद चुनी है..अब क्या ये(उद्योगपति) संसद चलाना चाहते हैं?"

उन्होंने कहा, "अब तो इसमें कोई शक नहीं रह गया है कि ये लोग (मोदी सरकार) औद्योगिक घरानों के समर्थन से ही सत्ता में आए हैं।"कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी औद्योगिक घरानों के ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट किया, "हास्यास्पद। इन घरानों की चिंता उन 10 सालों में कहां चली गई थी, जब भारतीय जनता पार्टी संसद के एक के बाद एक सत्र को मिटा रही थी।"ऑनलाइन अर्जी पर सुनील मुंजाल, आदि गोदरेज, किरण मजूमदार-शॉ, राहुल बजाज, अनु आगा, अजय श्रीराम, सुमित मजूमदार, क्रिस गोपालकृष्णन जैसे उद्योगपतियों के साथ ही 15,000 लोग दस्तखत कर चुके हैं। 

इस अर्जी में कहा गया है कि जीएसटी जैसे विधेयकों को 'लगातार व्यवधानों' के जरिए नहीं रोका जाना चाहिए। जीएसटी को बनाने और इस पर सहमति बनाने में काफी समय लगा है। यह देश और राज्यों के विकास में बड़ी भूमिका निभाने वाला साबित होगा। अर्जी में सभी राजनैतिक दलों से सहयोग और सलाह-मशविरे से संसद की कार्यवाही चलाने की अपील की गई है।

 

Tags: Sharad Yadav , Manish Tiwari , Manish Tewari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD