पषु एवं भेड़ पालन मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने आज भेड एवं भेड उत्पाद विकास बोर्ड जम्मू का दौरा कर इसकी कार्यप्रणाली का जायजा लिया।उन्होंने करथोली बडी ब्रहामणा में भेड़ पालन की भंडार सहायक प्रशिक्षण कक्षा और रोग जांचशाला का भी निरीक्षण कर इन इकाईयों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।मंत्री को जानकारी दी गई कि अब तक भेड़ और बकरी के 15623 विभिन्न प्रकार के ब्लड सेरा, फेसल नमूनों का विषलेशण किया गया है। उन्हें यह भी बताया गया है कि वर्तमान में 5.63 किलोग्राम लाख ऊन उपलब्ध है तथा बोर्ड द्वारा अब तक ऊन ब्रिकी के मुकाबले 2.5 करोड़ की राशि कमाई गई है।केन्द्रीय कृत्रिम नस्ल स्टेषन हक्कल जम्मू के दौरे के दौरान मंत्री को बताया गया कि इस स्टेशन की क्षमता 10 लाख की खुराक है और वर्तमान में लगभग 50 लाख खुराके तैयार कर जम्मू प्रांत में 30 रु प्रति खुराक के साथ वितरित की गई हैं।वर्श 2016-17 के दौरान 3.88 लाख सेमन खुराके तैयार की गई जिनसे 1.14 करोड़ रु का राजस्व कमाया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें बताया गया कि वर्तमान वित वर्श के दौरान 82 लाख रु की राशि के साथ 3.30 लाख खुराके तैयार की गई।मंत्री ने आधुनिक सुविधाओं के साथ जांचशाला के स्तर को बढ़ाने के निर्देश दिये और उन्होंने सम्बंधितों से इस सम्बंध मे डीपीआर तैयार कर इस राशि के प्रबंध के लिए सम्बंधित विभाग को पेश करने के लिए कहा।कोहली ने सम्बंधितों को सर्म्पण के साथ कार्य कर लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने तथा उनके कल्याण हेतु शुरू की गई योजनाओं और पशु पालन आधुनिक तकनीकों के बारे में लोगों को शिक्षित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जागरूकता शिविरों का आयोजन करने के निर्देश ताकि आम लोगों और बेरोजगार युवाओं को लाभ मिल सके।पशु पालन निदेशक जम्मू केवल कृश्ण, भेड पालन निदेशक जम्मू क्रांति शर्मा, भेड पालन संयुक्त निदेशक संजीव कुमार और पशु तथा भेड पालन विभागों के अन्य वरिश्ठ अधिकारी मंत्री के साथ थे।