आवास एवं शहरी विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री आसिया नकाश ने आज जम्मू और श्रीनगर में सुपर स्पैशल्टी अस्पतालों के कामकाज की समीक्षा हेतु एक बैठक आयोजित की।मंत्री ने यह बैठक इन अस्पतालों में कुछ महत्वपूर्ण उपकरणों के काम न करने से सम्बंधित आज उपरी और नीचले सदन में उठाये गये प्रष्नों के सम्बंध मे आयोजित की।बैठक के दौरान मंत्री को कुछ महत्वपूर्ण उपकरणों के क्रियशील न होने की जानकारी दी गई, जो सीपीडब्ल्यूडी द्वारा लिफ्टों, आपरेशन थियेटर, दमकल व्यवस्था, ईपीएबीएक्स सिस्टम सहित सुपर स्पैशल्टी अस्पताल श्रीनगर में स्थापित किये गये है। उन्हें यह जानकारी भी दी गई कि इन अस्पतालों में एबीआर सिस्टम स्थापित नही किया गया है।मंत्री ने सीपीडब्ल्यूडी एजेंसी को कम से कम समय के भीतर सभी काम न कर रहे उपकरणों को क्रियशील बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने अस्पताल में मरीजों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण सभी अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों को स्थापित करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने सीपीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता से सभी इकाइयों को यथाशीघ्र क्रियशील बनाने हेतु आवष्यक कदम उठाने के लिए कहा।स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव डॉ पवन कोतवाल, सीपीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता, योजना स्वास्थ्य संयुक्त निदेशक और सीपीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्य वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।