Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

बाल ठाकरे का फिल्मी दुनिया से भी रहा गहरा नाता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jan 2018

Last updated on: Jan 23, 2018, 00:00 IST

पेशे से काटरूनिस्ट रहे बाल ठाकरे ने महाराष्ट्र में शिवसेना का गठन प्रखर हिंदू राष्ट्रवादी नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। वह मराठी में अपने संगठन का मुखपत्र 'सामना' निकाला करते थे, जो आज भी प्रकाशित हो रहा है। उनका फिल्मी दुनिया से गहरा नाता रहा है। अभिनेता संजय दत्त जब टाडा कानून के तहत मुश्किल में घिरे थे, उस समय में उन्हें बाल ठाकरे से हर संभव मदद मिली थी। प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार यानी यूसुफ खान और बाल ठाकरे के बीच एक वक्त गहरी दोस्ती थी। ठाकरे ने एक इन्टरव्यू में कहा था- "दिलीप साहब मेरे साथ शाम की बैठकी लगाया करते थे, लेकिन बाद में पता नहीं क्या हुआ कि वो मुझसे दूर होते चले गए।"बाल ठाकरे का जन्म पुणे शहर में 23 जनवरी, 1926 को हुआ था। उन्हें लोग प्यार से 'बाला साहेब' भी कहते थे। उनके पिता थे केशव सीताराम ठाकरे और माता रमाबाई केशव ठाकरे थीं। नौ भाई-बहनों में बाल ठाकरे सबसे बड़े थे। उनका परिवार 'मराठी चन्द्रसैन्य कायस्थ प्रभु' जाति से संबंध रखता था। बाल ठाकरे के पिता केशव ठाकरे सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने सन् 1950 में संयुक्त महाराष्ट्र अभियान चलाया था और बंबई (मुंबई) को भारत की राजधानी बनाने का प्रयास करते रहे। मुंबई देश की राजधानी भले ही न बन सकी, लेकिन आर्थिक राजधानी जरूर बन गई। बाला साहेब ठाकरे ने मीना ठाकरे से विवाह किया था। उनके तीन पुत्र हुए- बिंदुमाधव ठाकरे, जयदेव ठाकरे और उद्धव ठाकरे। बाल ठाकरे सख्त और कट्टर राजनेता माने जाते थे। 

दिलचस्प बात यह थी कि वह पेशे से एक काटरूनिस्ट थे। यह भी अचरज की बात है कि हास्य को कला में पिरोने वाला एक शख्स राजनीति में उतना ही निर्मम माना जाता था। ठाकरे कुछ समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) शाखा में भी जाया करते थे। 28 जुलाई, 1999 को निर्वाचन आयोग ने बाल ठाकरे के मतदान करने पर प्रतिबंध लगाया था और 11 दिसंबर, 2005 के आदेश में उन्हें छह साल तक किसी भी चुनाव में शामिल होने से मना किया था, क्योंकि उन्हें धर्म के नाम पर वोट मांगते पाया गया था। प्रतिबंध खत्म होने के बाद उन्होंने पहली बार बीएमसी चुनाव में मतदान किया था।ठाकरे ने दावा किया था कि शिवसेना मुंबई में रहने वाले हर मराठी माणूस की मदद करेगी। जिस समय महाराष्ट्र में बेरोजगारी चरम पर थी, बाला साहेब ने महाराष्ट्र का विकास करने की ठानी और वहां के लोगों को कई तरह से रोजगार उपलब्ध करवाए। हृदयरोग के कारण 17 नवंबर, 2012 को अचानक बाला साहेब ठाकरे का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके निवास स्थान 'मातोश्री' पर मुंबईवासी उमड़ पड़े। तेज रफ्तार से चलने वाला मुंबई अचानक शांत हो गया। पूरे महाराष्ट्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया और महाराष्ट्र पुलिस के 20000 पुलिस आफिसर और रिजर्व पुलिस बल के 15 दल शांति व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।18 अक्टूबर, 2012 को उनकी अंत्येष्टि शिवाजी पार्क में की गई। महाराष्ट्र में लोग बाला साहेब को 'टाइगर ऑफ मराठा' के नाम से जानते थे। वह पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिनके निधन पर लोगों ने बिना किसी नोटिस के अपनी मर्जी से पूरे मुंबई को बंद रखा था।

 

Tags: SHIVSENA , SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD