Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एमईआईटीवाई ने साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए साइबर सुरक्षित भारत लांच किया

भारत में यह अपनी तरह की पहली सार्वजनिक-निजी साझीदारी है

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jan 2018

Last updated on: Jan 19, 2018, 00:00 IST

भारत में साइबर सुरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की आवश्‍यकता महसूस करते हुए तथा माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘डिजिटल इंडिया’ के विजन के अनुरूप, इलेक्‍ट्रोनिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने आज दिल्‍ली में एक समारोह में राष्‍ट्रीय ई-गवर्नेंस डिविजन (एनईजीडी) एवं उद्योग जगत के सहयोग से साइबर सुरक्षित भारत पहल की घोषणा की। इलेक्‍ट्रोनिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिक राज्‍य मंत्री तथा पर्यटन राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री के.जे. अल्‍फोंस ने इलेक्‍ट्रोनिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय में सचिव श्री अजय प्रकाश साहनी, विधि एवं न्‍याय मंत्रालय में सचिव श्री सुरेश चंद्रा, डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन के अध्‍यक्ष एवं सीईओ श्री संजीव गुप्‍ता, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्‍यक्ष श्री अनंत महेश्‍वरी, नास्कॉम की नामित अध्‍यक्ष सुश्री देबजानी घोष, इलेक्‍ट्रोनिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के समूह समन्‍वयक (साइबर सुरक्षा), विप्रो के इंडिया प्रैक्टिस हेड (सीआरएस) श्री जयेश वारियर एवं डाइमेंशन डाटा, इंडिया के विक्रय निदेशक श्री रघुवीर एचआर की उपस्थिति में इस पहल का उद्घाटन किया।सभी सरकारी विभागों में मुख्‍य सूचना सुरक्षा अधिकारियों (सीआईएसओ) एवं अग्रिम पंक्ति के आईटी कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपायों हेतु क्षमता निर्माण करने एवं साइबर अपराध के बारे में जागरुकता फैलाने के मिशन की संकल्‍पना के साथ, साइबर सुरक्षित भारत का परिचालन जागरुकता, शिक्षा एवं सक्षमता के तीन सिद्धांतों पर किया जाएगा। इसमें साइबर सुरक्षा के महत्‍व पर एक जागरुकता कार्यक्रम, सर्वश्रेष्‍ठ प्रचलनों पर कार्यक्रम की एक श्रृंखला तथा साइबर खतरों को प्रबंधित करने तथा इसमें कमी लाने के लिए साइबर सुरक्षा हेल्‍थ टूल किट्स के साथ अधिकारियों की सक्षमता शामिल है। 

साइबर सुरक्षित भारत अपनी तरह की पहली सार्वजनिक- निजी साझीदारी है और यह साइबर सुरक्षा में आईटी उद्योग की विशेषज्ञता का लाभ उठाएगा। इस सहायता संघ के संस्‍थापक साझीदारों में आईटी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियां माइक्रोसॉफ्ट, इंटेल, विप्रो, रेडहैट एवं डाइमेंशन डाटा शामिल हैं। इसके अतिरिक्‍त, नॉलेज साझीदारों में सर्ट-इन, एनआईसी, नॉस्‍कॉम एवं एफआईडीओ अलायंस तथा कंसल्‍टेंसी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियां डेलॉयट एवं ईवाई शामिल हैं।इलेक्‍ट्रोनिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिक राज्‍य मंत्री तथा पर्यटन राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री के.जे. अल्‍फोंस ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘देश के साइबर स्‍पेस की सुरक्षा करना डिजिटल इंडिया के माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन को अर्जित करने के लिए आम है। विकास का लाभ समाज के प्रत्‍येक व्‍यक्तियों तक पहुंचना चाहिए। डिजिटल इंडिया की वजह से अभिशासन प्रणाली में त्‍वरित रुपांतरण हुआ है। सुशासन सुनिश्चित करने के लिए निश्चित रूप से निजी क्षेत्र के कपंनियों को आगे आना होगा।’श्री अल्‍फोंस ने कहा कि ‘आज भारत में 118 करोड़ से अधिक आधार खाते हैं जो लोगों को एक विशिष्‍ट पहचान उपलब्‍ध कराते हैं। हमने गरीबों तथा समाज के वंचित वर्ग के लोगों के लिए 30 करोड़ बैंक खाते खोले हैं और उन्‍हें आधार से जोड़े गए हैं। अभी तक सरकार आधार के साथ जुड़े जनधन खातों में 2.40 लाख करोड़ के बराबर की सब्सिडी अंतरित कर चुकी है, और इस प्रकार 60,000 करोड़ रुपये की बचत कर चुकी है जो पहले बिचौलियों की जेब में चले जाते थे। जैसे-जैसे हम उस आर्थिक प्रणाली की तरफ बढ़ रहे हैं हमें निश्चित रूप से यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे सिस्‍टम सुर‍क्षित रहे और हमारे डाटा की ठीक से हिफाजत हो। 

इस चिंता को ध्‍यान में रखते हुए सरकार ने साइबर सुरक्षित भारत लांच किया है जिसका मुख्‍य उद्देश्‍य हमारे डाटा को भलीभां‍ति सुरक्षित रखना है। सरकार एवं उद्योग जगत की सर्वश्रेष्‍ठ प्रतिभाओं ने एकजुट होकर एक सुरक्षित साइबर स्‍पेस सुनिश्चित किया है।’इलेक्‍ट्रोनिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय में सचिव श्री अजय प्रकाश साहनी ने कहा कि ‘एक अरब से अधिक आधार कनेक्‍शनों तथा एक अरब से अधिक बैंक खातों के साथ एक अरब से अधिक मोबाइल फोनों के साथ हम निश्चित रूप से अरबों प्रकार के खतरों का सामना करने जा रहे हैं जो लगातार बढ़ ही रही हैं और अधिक से अधिक आधुनिक होती जा रही हैं। इन खतरों का मुकाबला करने का एक मात्र तरीका यही है कि हम एकजुट हों और यह अनूठी पहल ‘साइबर सुरक्षित भारत’ इसका एक विशिष्‍ट उदाहरण है। सीआईएसओ की भूमिका किसी भी संगठन में संभवत: चुनौतीपूर्ण हो सकती है।’अपने उद्घाटन संबोधन में डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन के अध्‍यक्ष एवं सीईओ श्री संजीव गुप्‍ता ने सरकारी एवं निजी दोनों प्रकार के संस्‍थानों में सीआईओ एवं सीआईएसओ की भूमिका की पहचान करने के बढ़ते महत्‍व पर जोर दिया।माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्‍यक्ष अनंत महेश्‍वरी ने इस पहल पर अपने विचार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि ‘साइबर सुरक्षित भारत एक महत्‍वपूर्ण पहल है। मैं सरकार और हमारे उद्योग के साझीदारों को इसे लांच करने के लिए एकजुट होने पर बधाई देता हूं।’

 

Tags: KJ Alphons

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD