Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

भारतीय शिक्षा प्रणाली सस्ती होनी चाहिए : सत्यपाल सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुणे , 13 Jan 2018

Last updated on: Jan 13, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि भारत में 75 प्रतिशत ऐसे छात्र हैं जो उच्च शिक्षा से वंचित हैं। ऐसे में शिक्षा में सुधार लाने की जरूरत है। ऐसी शिक्षा जिसे आसानी से हर कोई ग्रहण कर सकता है व साथ ही परिणामों का विश्लेषण भी आसानी से किया जा सकता है। पुणे में आयोजित दूसरे नेशनल टीचर कांग्रेस (एनटीसी) सम्मलेन में सिंह ने कहा कि शिक्षकों को आगे आकर छात्रों की सोच व मानसिकता को बदलने का काम करना चाहिए। वैसे भी अच्छे शिक्षकों के बिना देश प्रगति नहीं कर सकता। एनटीसी का आयोजन प्रोफेसर विश्वनाथ कराड एमआईटी विश्व शांति विश्वविद्यालय द्वारा किया गया। इस तीन दिवसीय आयोजन को महाराष्ट्र सरकार, एआईसीटीई, भारतीय विश्वविद्यालय, भारतीय छात्र संसद, केंद्रीय मानव संसाधन-विकास मंत्रालय के साथ अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद व मानव अधिकारों के लिए यूनेस्को अध्यक्ष का समर्थन मिला। इस कार्यक्रम में यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष डी.पी. अग्रवाल को भारत में शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए जीवन गौरव पुरस्कार से नवाजा गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए डॉ. डी.पी. अग्रवाल ने कहा, "शिक्षकों को छात्रों के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए और लगातार बातचीत करते रहना चाहिए।" 

भारत रत्न डॉ सी एन आर राव ने कार्यक्रम को संबोधन करते हुए कहा, "भारत में कई गांव ऐसे हैं जहां छात्र में बहुत कुछ करने की क्षमता है, लेकिन मौके नहीं मिल पाते। ऐसे में शिक्षकों की जिम्मेदारी बनती है कि वे उन छात्रों में से आइंस्टाइन व न्यूटन की तलाश करें। आज के दौर में शिक्षकों को क्रिएटिव तरीके से छात्रों को शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। इससे छात्र जल्दी से चीजें सीखते हैं और बेहतर प्र्दशन करते हैं। साथ ही किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रैक्टिकल ज्ञान से भी मुखातिब होने का मौका मिलता है।"राव ने कहा, "भारत में नब्बे प्रतिशत शिक्षक ऐसे हैं जिन्हें पता ही नहीं कि वे पढ़ा क्या रहे हैं। ज्यादातर शिक्षकों को पर्याप्त जानकारी नहीं है। इसको बदलने और शिक्षकों की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए उन्हें शिक्षित करना सख्त आवश्यक है। विश्व में फिनलैंड पहला ऐसा देश है जहां शिक्षकों की पढ़ाने की क्षमता बाकी देशों से कहीं ज्यादा बेहतर है। इसके बाद दूसरे स्थान पर है दक्षिण कोरिया, जबकि भारत शीर्ष 20 में भी नहीं है।"देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों शिक्षक प्रतिनिधियों ने 'नेशनल टीचर कांग्रेस' में भाग लिया, जिसका उद्देश्य है कि ऐसा वातावरण बनाया जाए जहां से शिक्षा को सही तरीके से प्राप्त किया जा सके। 

 

Tags: Satya Pal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD