Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गोवा में 'पद्मावत' के प्रदर्शन को मनोहर पर्रिकर की हरी झंडी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 10 Jan 2018

Last updated on: Jan 10, 2018, 00:00 IST

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का कहना है कि अगर सेंसर बोर्ड ने 'पद्मावत' को प्रमाणित कर दिया है तो गोवा सरकार को राज्य में फिल्म के प्रदर्शन को लेकर कोई आपत्ति नहीं है। पर्रिकर ने संवाददाताओं से कहा, "यदि उनके पास सेंसर प्रमाण-पत्र है, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। यदि कानून-व्यवस्था का कोई मुद्दा है, तो हम इसे देख लेंगे।"उन्होंने कहा, "अबतक, हमें फिल्म रिलीज होने की कोई सूचना नहीं मिली है। यदि इसके पास सेंसर प्रमाणपत्र है तो हम इसे नहीं रोक रहे।"उन्होंने कहा, "यदि वे कुछ संशोधनों के साथ सेंसर प्रमाणपत्र के साथ आते हैं, तो हमें इसमें हस्तक्षेप का कोई बड़ा कारण नहीं दिख रहा है।

"पर्रिकर ने यह भी कहा कि राज्य पुलिस ने गोवा में पर्यटन के पीक मौसम दिसंबर में फिल्म के प्रदर्शन को लेकर चिंता जाहिर की थी, क्योंकि उस दौरान ढेर सारे सुरक्षाकर्मी कानून-व्यवस्था संभालने में व्यस्त रहते हैं।उन्होंने कहा कि पर्यटन का पीक मौसम खत्म हो जाने के बाद, इसकी अब कोई चिंता नहीं है।पर्रिकर ने कहा, "पुलिस रपट पीक मौसम पर थी। पीक पर्यटन मौसम खत्म हो गया है, इसलिए कोई समस्या नहीं है।"उल्लेखनीय है कि दिसम्बर में पर्यटकों की अधिक संख्या के कारण कानून-व्यवस्था अक्सर स्थिति अराजक हो जाती है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला शाखा ने गोवा में फिल्म के प्रदर्शन के लिए कानून-व्यवस्था और संजय लीला भंसाली की फिल्म में रानी पद्मावती के गलत चित्रण का हवाला दिया था।इतने विवाद और विलंब के बाद, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने अंतत: 'पद्मावत' को प्रमाणित कर दिया और सिनेमाघरों में इसकी रिलीज का रास्ता साफ कर दिया। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है, हालांकि निर्माताओं द्वारा आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

 

Tags: Manohar Parrikar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD