Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

सर्जिकल स्ट्राइक में राजनीतिक नेतृत्व का श्रेय नकारा नहीं जा सकता : मनोहर पर्रिकर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 28 Jun 2018

Last updated on: Jun 28, 2018, 00:00 IST

गोवा के मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार को कहा कि 2016 में जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सर्जिकल स्ट्राइक के साथ आगे बढ़ने का दमदार फैसले लेने वाले वर्तमान शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व को उसका श्रेय देने से इनकार नहीं किया जा सकता। 29 सितंबर, 2016 को हुई सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान पर्रिकर रक्षा मंत्री का पदभार संभाल रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चैनलों द्वारा प्रसारित किया गया फुटेज स्ट्राइक के वास्तविक सबूत का मात्र एक टुकड़ा भर था। पर्रिकर ने गुरुवार को राज्य सचिवालय में एक चैनल को बताया, कुल मिलाकर यह कार्रवाई सशस्त्र बलों ने की थी और इसका पूरा श्रेय सशस्त्र बलों को जाना चाहिए। लेकिन आप शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व को श्रेय देने से इनकार नहीं कर सकते, जिसने इतना दमदार फैसला लिया। उन्होंने कहा, यह एक बहुत बड़ा अभियान था, जिसे विस्तृत योजना और तैयारी के बाद किया गया था। मेरा मानना है कि यह सिर्फ इसलिए हो सका, क्योंकि प्रधानमंत्री का नेतृत्व काफी महत्वपूर्ण था। प्रधानमंत्री ने पहले दिन से ही इस फैसले के समर्थक रहे थे।

पर्रिकर ने कहा, निर्णय लेने के दौरान मेरे पास निश्चित रूप से प्रधानमंत्री का समर्थन था लेकिन अगर यह आगे बढ़ता है तो .. अगर यह सीमित अभियान से बाहर हो जाता और अगर जवाबी कार्रवाई हुई, तो क्या होगा? हमें किसी भी घटना के लिए खुद को तैयार करना पड़ा। हमारी योजना न केवल छोटे अभियान के बारे में बात करती है, बल्कि कुछ गलत होने पर अभियान की पूर्ण विफलता के बारे में जानकारी भी देती है। यह मेरे लिए एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। अभियान की आलोचना और इसकी सत्यता पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए, के सवाल पर पर्रिकर ने कहा, मुझे लगता है कि उन्हें अपनी गलती का अहसास होना चाहिए। मुझे नहीं पता कि माफी इसके लिए सही शब्द होगा या नहीं। लेकिन उन्हें अब से राष्ट्रीय हितों और सशस्त्र बलों से संबंधित मामलों में टिप्पणी करते समय बहुत सावधान रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीतिक रोटियां सेंकना सशस्त्र बलों का अपमान करना होगा।

 

Tags: Manohar Parrikar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD