Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

2017 में निवेश 13 सालों में सबसे कम : राज बब्बर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jan 2018

Last updated on: Jan 09, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर मंगलवार को निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि तीन सालों में देश में विभिन्न क्षेत्रों में सबसे ज्यादा निवेश आया है। कांग्रेस ने कहा कि अच्छा होता कि वह यह बताते कि साल 2017 में निवेश पिछले '13 सालों में सबसे कम' रहा है। कांग्रेस नेता राजबब्बर ने कहा, "मोदीजी ने आज (मंगलवार) कहा कि तीन सालों में नया निवेश सबसे ज्यादा आया है। यह सच नहीं है। अच्छा होता कि वह यह बताते कि साल 2017 में निवेश पिछले 13 सालों में सबसे कम रहा है।"उन्होंने कहा, "पिछली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार के दौरान साल 2014 में नया निवेश कुल 16,200 करोड़ डॉलर था। साल 2017 में यह घटकर 7,900 करोड़ डॉलर रहा। अच्छा होता कि वह इन आंकड़ों को सामने रखते।"बब्बर ने कहा कि इन सालों में सबसे ज्यादा नुकसान विनिर्माण क्षेत्र का हुआ है। उन्होंने कहा, "आज, खबरें आती है कि 1.5 करोड़ मजदूर बेरोजगार हो गए।"अभिनेता से नेता बने बब्बर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहरीन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए भारत में नौकरियों, गुणवत्तायुक्त शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर चिंता जाहिर की है। बब्बर ने कहा, "एक नेता है जो इन सब मुद्दों की चिंता करता है। वहीं वे (भारतीय जनता पार्टी) हमेशा चुनावी मोड में रहते हैं। प्रधानमंत्री और उनका समूचा मंत्रिपरिषद वहां पहुंच जाता है, जहां चुनाव हो रहा होता है। लेकिन वे देश की समस्याओं से अपने आप को दूर रखते हैं।"

 

Tags: Raj Babbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD