Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ रहे दो केंद्रीय मंत्रियों के भी कारनामे आ सकते हैं सामने : राज बब्बर

Raj Babbar, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Bhopal, Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 14 Nov 2023

Last updated on: Nov 14, 2023, 00:00 IST

मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हमले जारी हैं। पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने कहा है कि भाजपा के पास प्रदेश में कोई चेहरा नहीं है, यही कारण है कि तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित सात सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा है। एक मंत्री के बेटे का कारनामा सामने आया है, दो का और आ सकता है।

फिल्म अभिनेता और राजनेता राज बब्बर ने कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य के किसी नेता पर भरेासा नहीं है, कोई मुख्यमंत्री लायक नहीं है। मध्य प्रदेश में सात सांसदों को चुनाव में ले आए हैं, उनमें से तीन मंत्री हैं और उनमें से किसी को भी मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाया। 

शायद उनको डर लग रहा है कि एक मंत्री के बेटे के वीडियो वायरल हो रहे हैं जो ढाई सौ करोड़ रुपये, कोई 500 करोड रुपए महीने दे रहे हैं। जो चेहरे भी लाए हैं, उनके पीछे की उनकी कुंडली भी साथ में आ रही है, एक की तो आ ही गई है, दो की और थोड़ी देर में आ जाएगी, आज नहीं तो कल आ जाएगी।

राज बब्बर ने राज्य में कुपोषण की चर्चा करते हुए कहा कि 14 नवंबर चाचा नेहरू का जन्मदिन और बाल दिवस है। यह बच्चों का दिन होता है। मगर दुर्भाग्य है कि मध्य प्रदेश में 66-67 लाख बच्चे यानि पूरे प्रदेश में 51 प्रतिशत कुपोषण की वजह से या तो अपनी जिंदगी खो बैठते हैं या वह बौने ही रह जाते हैं ।

यहां 18 साल से जो एक ही व्यक्ति राज कर रहा है, वो यह कहता है कि कुपोषण मेरे माथे पर कलंक है। पिछली बार जब मैं आया था मैंने सुना था, मेरी समझ में नहीं आता है, कि वह कलंक मामा की वजह से है या कुपोषण की वजह से है।बब्बर ने कहा कि मैं दावे के साथ में कह सकता हूं कि मध्य प्रदेश में यह जो बदलाव की लहर चल रही है, बीजेपी की सरकार इस बार नहीं बनेगी, कांग्रेस की 150 से कम सीट नहीं आएगी। 

इस बार कर्नाटक में दोगुने विधायक जीत कर आए हैं और यहां इस बार मध्य प्रदेश में भी दो गुने-तीन गुने विधायक जीतेंगे। यह हालात उनके खुद के द्वारा बनाए हुए हैं।बब्बर ने किसानों को लेकर कहा कि मप्र में किसानों पर गोलियां चलाने वाली यह सरकार है। आज जहां कांग्रेस की सरकार है, वह वादा कर रही है कि हम किसानों के कर्ज को माफ करेंगे। मप्र में दो लाख रुपए तक का कर्ज है, किसानों का माफ किया जाएगा, एमएसपी देने के लिए कहा गया है।

 

Tags: Raj Babbar , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Bhopal , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD