Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा

 

पंजाब द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं स्वच्छ खाना उपलब्ध करवाना यकीनी-मलूका

पंजाब ने मिड-डे-मील स्कीम में भारत में दूसरा स्थान हासिल किया

सिकन्दर सिंह मलूका
सिकन्दर सिंह मलूका
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ , 23 Dec 2013

Last updated on: Dec 23, 2013, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने राज्य के प्राईमरी ओैर अपर प्राईमरी सरकारी 20379 स्कूलों में पढ़ रहे लगभग 19 लाख विद्यार्थियों को मिड-डे-मील स्कीम अधीन खाना उपलब्ध करवाने के लिए 275. 81 करोड़ रूपये उपलब्ध करवाए।इस बात की जानकारी देते हुए पंजाब के शिक्षा एवं भाषा मंत्री सिकन्दर सिंह मलूका ने बताया कि पंजाब ने मिड-डे-मील में उत्तरी भारत में पहला स्थान प्राप्त किया जबकि पूरे भारत में दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूली विद्यार्थियों को पोष्टिक, स्वादिष्ट एवं स्वच्छ दोपहर का खाना उपलब्ध करवाने के लिए राज्य में 40243 कुक रखे गये हैं और बच्चों को खाना खिलाने के लिए 8.60 करोड़ रूपये स्कूलों में बर्तनों के लिए खर्चे गये हैं। मंत्री ने आगे बताया कि मिड-डे-मील योजना को सुचारू एवं प्रभावशाली ढंग से चलाने के लिए प्रत्येक जिले का डिप्टी कमिशनर इस योजना का चेयरमैन बनाया गया है ताकि प्रतिदिन खाने का स्तर, गुणवत्ता ओर पौष्टिकता मीनू अनुसार बच्चों को दी जाए।

मंत्री ने जिला प्रशासन को जिला स्टीयर्निंग मोनीट्रिंग कमेटी की बैठक करने के लिए साथ जुड़ा ताकि मिड-डे-मील योजना की समय-समय पर समीक्षा हो सकें। मंत्री ने आगे बताया कि नवांशहर, मोगा, बठिंडा, संगरूर ओैर मोहाली में शहरी व ग्रामीण स्कूलों के विद्यार्थियों को दोपहर का खाना गैर सरकारी संस्थाओं (एनजीओ) द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है।सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को दोपहर का खाना उपलब्ध करवाने के साथ साथ राज्य के प्राईमरी स्कलों के विद्यार्थियों का वर्ष में दो बार और अपर प्राईमरी बच्चों का वर्ष में एक बार स्वास्थ्य की जांच करवाई जाती है। उन्होंने आगे बताया कि सरकारी स्कूलों के प्राईमरी के विद्यार्थियों को पौष्टिक खाने में चार सौ पच्चास ग्राम कैलोरी और बारह ग्राम प्रोटीन दिया जाता है और अपर प्राईमरी के विद्यार्थियों को सात सौ कैलोरी एवं बीस ग्राम  प्रोटीन दिया जाता है।

 

Tags: sikander singh , sikander singh malooka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD