वन एवं पर्यावरण मंत्री चौ. लाल सिंह ने हाकी जम्मू व कष्मीर के अधिकारियों पर बल देते हुए कहा कि हाकी प्रतियोगिताओं में छात्रों और गैर छात्रों की भागेदारी को प्रोत्साहित किया जाये तथा कहा कि समर्पणभाव, बेहतर तकनीक और खेल भावना के साथ हाकी खेलने वाले खिलाड़ियों को सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता दी जाएगी। मंत्री ने यह बात आज के.के हाखु एस्ट्रोटर्फ हाकी स्टेडियम में महिलाओं एवं युवाओं की 4 दिवसीय हाकी प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में खेल प्रेमी को सम्बोधित करते हुए कही। यह हाकी प्रतियोगिताएं हाकी जम्मू व कष्मीर द्वारा इसकी प्रजिडैंटषिप कांता अंडोत्रा के नेतृत्व में आयोजित की गईं थी। जम्मू व कष्मीर राज्य में बेहतर खेल संस्कृति के विकास हेतु इस तरह के बड़े कार्यक्रमों के महत्व पर रोषनी डालते हुए मंत्री ने कहा कि जम्मू कष्मीर सरकार युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ाने के लिए इस तरह का हर एक कदम उठाएगी तथा उन्हें राश्ट्रीय और अंतर्राश्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दर्षाने के अवसर देगी।
मंत्री ने यह भी कहा कि हाकी जम्मू व कष्मीर के सहयोग के साथ अच्छे परिणामों की आषंका है। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजकों को बधाई देते हुए खेल के मैदान को विकसित करने के अतिरिक्त कोच सेवाएं उपलब्ध करवाने में हर सम्भव सहायता का आष्वासन दिया। हाकी जम्मू व कष्मीर कीं प्रधान कांता अंडोत्रा ने राज्य में खेलों से जुडी जागरूकता बढ़़ाने में गम्भीरता दिखाने हेतु युवा सेवा एवं खेल विभाग का आभार जताते हुए आष्वासन दिया कि खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु हाकी जेके की ओर से हर सम्भव सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हाकी जेके पूरे राज्य में हाकी खिलाड़ियों को बेहतर ढांचा उपलब्ध करवाने हेतु सभी प्रयास कर रही है। जानकारी देते हुए इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 22 जिलों में लड़कों की 56 प्रतियोगिताएं और लड़कियों के 26 मैच हाकी चैम्पियनषिप में आयोजित किये जाऐंगे। इसके उपरांत मंत्री और जेके हाकी जेके कीं प्रधान ने चरण-1 और चरण-2 की विजेता और उपविजेताओं के मध्य समृति चिन्ह और ट्रैकसूट भी वितरित किये।