Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हसन रूहानी ने प्रदर्शनकारियों से 'सहानुभूति जताने पर' डोनाल्ड ट्रंप की निंदा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तेहरान , 01 Jan 2018

Last updated on: Jan 01, 2018, 00:00 IST

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के साथ 'सहानुभूति जताने' को लेकर उनकी कड़ी निंदा की है। इस बीच, ईरान ने भ्रष्टाचार को लेकर तेज हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया को प्रतिबंधित कर दिया है। सरकारी आईआरएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार विरोधी प्रदर्शनों के गुरुवार को शुरू होने के बाद अपनी पहली टिप्पणी में ईरानी नेता ने कहा कि लोग सरकार की आलोचना करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन उनके विरोध से हिंसा नहीं होनी चाहिए।ईरान में अधिकारियों ने अब इंस्टाग्राम व टेलीग्राम मैसेजिंग एप को प्रतिबंधित कर दिया है, जिनका इस्तेमाल कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के आयोजन व प्रचार के लिए कर रहे थे। टेलीग्राम ईरान में बेहद लोकप्रिय है। माना जाता है कि देश की आठ करोड़ की आबादी में से आधी इस एप का इस्तेमाल करती है।ईरान ने कहा है कि आंदोलन को सख्ती से कुचल दिया जाएगा। दोरुद शहर में दो प्रदर्शनकारियों की गोली लगने से मौत के बाद आंदोलन के हिंसक होने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि, ईरान ने कहा है कि दोरुद में प्रदर्शनकारी सुरक्षाकर्मियों की गोली से नहीं बल्कि 'विदेशी एजेंटों' की गोली से मारे गए हैं।राष्ट्रपति ट्रंप नियमित तौर पर ईरान में प्रदर्शनकारियों के लिए ट्वीट कर रहे हैं। अपने हालिया ट्वीट में ट्रंप ने कहा, लोगों को आखिरकार समझ में आ रहा है कि कैसे उनके धन की चोरी की जा रही और उसे आतंकवाद पर लुटाया जा रहा है।

ट्रंप ने रविवार को ट्वीट किया कि ऐसा लगता कि ईरान के लोग इसे ज्यादा समय तक बर्दाश्त नहीं करेंगे।ट्रंप ने यह भी कहा है कि अमेरिका ईरान में संभावित किसी भी मानवाधिकार उल्लंघन पर निगाह रखे हुए है।रूहानी ने ट्रंप पर हमला करते हुए कहा, "अमेरिका का यह व्यक्ति जो हमारे लोगों से सहानुभूति जता रहा है, वह भूल गया है कि कुछ महीने पहले उसने ईरान को आतंकवादी बताया था। वह व्यक्ति जो दिल से ईरान राष्ट्र के खिलाफ है, उसे ईरानी लोगों के साथ सहानुभूति जताने का कोई अधिकार नहीं है।"राष्ट्रपति रूहानी की टिप्पणी तेहरान के गवर्नर के उप सुरक्षा अधिकारी द्वारा यह बताए जाने के बाद आई कि शनिवार की रात विरोध प्रदर्शनों के बाद 40 नेताओं सहित 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।प्रदर्शन के चौथे दिन सड़कों पर भीड़ ने आग जलाई और 'तानाशाह को मौत' के नारे लगाए। तेहरान में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया गया।राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा, "लोग पूरी तरह से सरकार की आलोचना के लिए स्वतंत्र है, लेकिन उनका विरोध देश के हालत व उनके जीवन में सुधार के लिए होना चाहिए।उन्होंने कहा, "आलोचना सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व हिंसा से अलग है। समस्याओं का समाधान आसान नहीं है और इसमें समय लगेगा। सरकार व लोगों को मुद्दों के सामाधान के लिए एक दूसरे की मदद करनी चाहिए।"

 

Tags: Hassan Rouhani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD