Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा, लोगों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तेहरान , 01 Jan 2018

Last updated on: Jan 01, 2018, 00:00 IST

ईरान के राष्ट्रपति ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर अपनी पहली टिप्पणी में कहा है कि ईरान के लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से खुद को अभिव्यक्त करने का अधिकार है। सरकारी आईआरएनए न्यूज एजेंसी के मुताबिक, राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा, "ईरान स्वतंत्र राष्ट्र है और संवैधानिक नियमों के अनुसार, लोगों को अपनी आलोचना व विरोध प्रदर्शन को जाहिर करने का अधिकार है।"लेकिन, इसके साथ ही रूहानी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन का मकसद देश के हालात व लोगों के जीवन में सुधार लाना होना चाहिए।ईरान के राष्ट्रपति ने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान में प्रदर्शनों के संदर्भ में की गई टिप्पणी की निंदा की।रूहानी ने कहा, "कोई भी जो ईरानी लोगों को आतंकवादी कहता है, उसे लोगों से सहानुभूति जताने का अधिकार नहीं है।"भ्रष्टाचार व मूल्य वृद्धि के खिलाफ चार दिन के विरोध प्रदर्शन के बाद रूहानी ने यह टिप्पणी रविवार को अपनी कैबिनेट बैठक के दौरान की।पश्चिमी ईरान के प्रांत लोरेस्तान के उप राज्यपाल हबीबुल्लाह खोजस्तेपोर ने कहा कि प्रांत में विरोध के दौरान शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई।अर्धसरकारी समाचार एजेंसी आईएसएनए के अनुसार, खोजस्तेपोर ने कहा कि शनिवार की रात को लोरेस्तान के दोरूद शहर में दो नागरिकों की मौत हुई। उन्होंने कहा कि अधिकारी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करना चाहते थे।उन्होंने दोरूद की घटना को 'दंगा' करार दिया और कहा कि इसके पीछे तकफीरी (सुन्नी चरमपंथी) और विदेशी खुफिया एजेंसियों का हाथ था।ईरान एक शिया बहुल देश है।

 

Tags: Hassan Rouhani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD