Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में होगा स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार : विपिन सिंह परमार

निशुल्क दवाईयां उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता, परमार का सुलह में हजारों लोगों ने किया जोरद्वार स्वागत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 31 Dec 2017

Last updated on: Dec 31, 2017, 00:00 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, स्वास्थ्य शिक्षा, आयुर्वेद और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री, विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश के लोगों बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना, प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर अधिक सदृढ़ किया जायेगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और गुणवत्ता के सुधार के लिए कटिबद्ध है।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य लोगों से जुड़ा हुआ विभाग है  और प्रदेश के लोगों को निशुल्क दवाईयां उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा दिये गये मैडिकल कॉलेजों सहित सभी स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों को भरा जायेगा और स्वास्थ्य संस्थानों के भवनों के विकास के लिए प्रयाप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में चिकित्सकों के 100 पद भरने के लिए मंजूरी दे दी है और चरणबद्व तरीके से स्वास्थ्य संस्थानों में पैरा मैडिकल एवं अन्य स्टाफ के पदों को भी भरा जायेगा ताकि प्रदेश के लोगों को घरद्वार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।उन्होंने सुलह हलके के लोगों का चुनावों मे दिये गये आपार जनसर्म्थन के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि सुलह में पेयजल, सड़क, सिंचाई, शिक्षा, बिजली की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जायेगा और रोजगार के अधिक से अधिक अवसर बच्चों को उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जायेगा। 

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मंत्रीमण्डल में शामिल करने के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि जो महत्त्वपूर्ण विभाग उन्हें दिया गया है उसे शीर्ष पर ले जाने का प्रयास करेंगे।श्री विपिन परमार, का जिला कांगड़ा के प्रवेश द्वार पर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा लोगों में बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ो के साथ भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। स्वास्थ्य मंत्री को आलमपुर में ब्यास पुल से अपने निवास स्थान ननाओं तक के लिए 30 किलोमीटर का सफर तय करने में लगभग 8 घण्टें लगे, सैंकड़ों वाहनों के काफिले के साथ स्वास्थ्य मंत्री का लोगों ने रास्ते में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया।श्री परमार का आलमपुर में जयसिंहपुर के विधायक रविदं्र धीमान और बैजनाथ के विधायक मुलख राज प्रेमी की अगुवाई में हजारों लोगों ने स्वागत किया। मंत्री मण्डल में स्थान पाने के बाद रविवार को पहली बार सुलह विधान सभा क्षेत्र पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री का हजारों लोगों ने भव्य स्वागत किया। सुलह के प्रवेशद्वार बलभूरियां, थुरल, साई, मुण्ढ़ी, नगनी, डरोह, भाटलू, भवारना और ननाओं में हजारों लोगों ने मंत्री का भव्य स्वागत किया। व्यापार मण्डल थुरल ने स्वास्थ्य मंत्री को 100 किलो लड्डुओं से तोला।इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, संजीव राणा, मोहिंद्र डढ़वाल, देश राज शर्मा, हरीदत्त शर्मा, चंद्रवीर, एसडीएम पालमपुर, जयसिंहपुर और धीरा तथा सीएमओ कांगड़ा डॉ0 आर एस राणा, डॉ. विनय महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Vipin Singh Parmar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD