Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कलंक को मिटाने की जरूरत : रामनाथ कोविंद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 30 Dec 2017

Last updated on: Dec 30, 2017, 00:00 IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि भारत को मानसिक स्वास्थ्य को कलंक मानने की धारणा को खत्म करना चाहिए। राष्ट्रपति ने सबके लिए मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए राष्ट्रीय मिशन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, "सबसे बड़ी अड़चन यह कि मानसिक व स्नायु संबंधी विकार से पीड़ित मरीजों को बदनामी व निरादर का सामना करना पड़ता है। हमारे समाज को इस कलंक की संस्कृति के खिलाफ संघर्ष करना होगा।"राष्ट्रपति यहां नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज (एनआईएमएचएएनएस) के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। कोविंद ने कहा, "एक देश के रूप में हमें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मसलों पर बातचीत करनी चाहिए और उसे गुप्त दोष की तरह नहीं लेना चाहिए, जिसे छिपाया जाता है।"उन्होंने यह बात फिर दोहरायी कि मानसिक स्वास्थ्य खासतौर से युवाओं, बुजुर्गो और शहरी इलाके के लोगों के लिए एक समस्या है। भारत में इन तीनों वर्गो में बढ़ोतरी हो रही है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में कम से कम 10 फीसदी लोग एक या अधिक मानसिक विकारों से पीड़ित हैं और यह आंकड़ा जापान की आबादी से बड़ा है। उन्होंने दुख जाहिर करते हुए कहा, "हमारे देश में करीब 5,000 मनोचिकित्सक और 2,000 से भी कम क्लिनिकल सायकोलॉजिस्ट हैं। यह तादाद बहुत ही कम है।"विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से 2014 में करवाए गए एक अध्ययन के मुताबिक भारत तनाव व चिंता से जूझ रहे लोगों की आबादी के मामले में विश्व का अग्रणी देश है। कोविंद ने कहा, "2022 तक भारत को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि कई प्रकार के मानसिक विकारों से पीड़ित लोगों के रोगों का निदान हो और उनके लिए इलाज की सुविधाएं भी उपलब्ध हों।राष्ट्रपति ने एनएमएचएएनएस को 'राष्ट्रीय संपत्ति' बताते हुए कहा कि संस्थान द्वारा सालाना सात लाख मरीजों का इलाज किया जाता है जिनमें कई विदेशी मरीज भी होते हैं। इस तरह यह संस्थान प्रशंसनीय कार्य करता है। एनएमएचएएनएस केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत संचालित एक स्वायत्त संस्थान है। इसकी स्थापना 1925 में हुई थी। दीक्षांत समारोह में कर्नाटक के राज्यपाल वाजूभाई आर. वाला, केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी नड्डा भी मौजूद थे।

 

Tags: Ram Nath Kovind , Ananth Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD