Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

इतिहास को विकृत करने की कोशिश राजनैतिक प्रतिशोध : ममता बनर्जी

ममता बनर्जी
ममता बनर्जी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 29 Dec 2017

Last updated on: Dec 29, 2017, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को इतिहास को विकृत करने की कोशिश को एक 'अपराध' करार दिया और कहा कि यह एक 'राजनैतिक प्रतिशोध' है। ममता ने 78वीं इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस में कहा, "मैं हमेशा से इतिहासकारों..और सच के पक्ष में रही हूं। सच की जीत होनी चाहिए। इतिहास को विकृत करना और तथ्यों को गढ़ना एक बड़ा अपराध है।"मुख्यमंत्री ने 'इतिहास को फिर से लिखने की प्रवृत्ति' को एक राजनैतिक प्रतिशोध करार दिया।उन्होंने कहा, "..फिर हमारे विद्वान और इतिहासकार किस लिए? अगर हम अतीत नहीं देख सकते तो हम भविष्य का आकलन कैसे करेंगे। अगर आप राजनैतिक बदले की भावना के नाम पर इतिहास लिखना शुरू कर देंगे तो फिर हमारी भावी पीढ़ियों का क्या होगा?"

ममता ने इतिहासकारों के एक हिस्से द्वारा 'इतिहास को विकृत करने' को लेकर जताई गई चिंताओं के साथ सहमति जताई।मुख्यमंत्री ने कहा, "इतिहास सच है। यह हमारे दिलों को छूता है। आप अभिलिखित (रिकार्डेड) इतिहास को विकृत नहीं कर सकते। मुझे पता है कि इतिहासकार नाखुश हैं। मैं आज के हालात जानती हूं। हमें अपने संघीय ढांचे और संविधान पर गर्व करना चाहिए। सच को हमेशा सच रहना चाहिए।"इस बात पर जोर देते हुए कि 'यह एक पार्टी का शासन (वन पार्टी रूल)' नहीं है, उन्होंने इतिहास को 'विकृत करने की कोशिशों' को 'एक सुनियोजित इरादे' से जोड़ा।ममता ने कहा, "मुझे दुख होता है यह देखकर कि दोबारा लिखा जाना (इतिहास का) जारी है। यह एक सोचा समझा मकसद है, जब हम देखते हैं कि महात्मा गांधी को देशभक्त नहीं भी बताया जा सकना संभव है जबकि गोडसे एक देशभक्त है।"

 

Tags: Mamata Banerjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD