Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

1998 में अपने वोट से भाजपा की सरकार बनाने वाले रमेश ध्वाला की मंत्रीमंडल में अनदेखी पर भडक़े कार्यकर्ता

कहा कि ओ बी सी की अनदेखी महंगी पड़ सकती है लोकसभा चुनावों में

रमेश ध्वाला अपने समर्थकों को समझाते हुये
रमेश ध्वाला अपने समर्थकों को समझाते हुये
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ज्वालामुखी , 28 Dec 2017

Last updated on: Dec 28, 2017, 00:00 IST

वर्ष 1998 में अपने वोट से कांग्रेस से समर्थन वापिस लेकर भाजपा की सरकार बनाने वाले तब सियासी संकट मोचक हनुमान बने रमेश ध्वाला की इमानदारी व स्वच्छ छवि के बाद भी मंत्रीमंडल में उनकी वरिष्ठता के बावजूद अनदेखी से ज्वालामुखी मंडल भाजपा व विशेष कर ओ बी सी वर्ग में भारी रोष उत्पन्न हो गया है। आज रमेश ध्वाला के घर पर सैंकड़ों लोग इक्क्ठे हुये जिसमें ज्वालामुखी के ही नहीं जसवां प्रागपुर,देहरा,कांगड़ा,नादौन,नगरोटा व अन्य कई क्षेत्रों से आये ओ बी सी नेता थे जो अपने लोकप्रिय नेता रमेश ध्वाला के साथ हुये विश्वास घात से बुरी तरह से आहत थे और आंसू बहाकर ब्यान कर रहे थे कि मंत्रीमंडल की आड़ में इमानदारी को किस कदर सरेआम सूली पर चढ़ा दिया गया । ध्वाला समर्थकों का कहना है कि करोड़ों रूप्यों के प्रलोभन को ठोकर मार कर कांग्रेस से समर्थन वापिस लेकर अपने वोट से वर्ष 1998 में भाजपा की सरकार बनाकर प्रो. प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री  बनाने वाले रमेश ध्वाला जिन्होंने आई पी एच विभाग व खाद्य आपूर्ति विभाग बखूबी व ईमानदारी से चलाकर पूरे प्रदेश में ईमानदार व स्वच्छ छवि वाला नेता के रूप में पहचान बनायी उसे आज इस कदर से दरकिनार करके ज्वालामुखी क्षेत्र के 72 हजार मतदाताओं के साथ ही घोर अन्याय नहीं हुआ है बल्कि प्रदेश में हजारों अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों से भी घात हुआ है । 

रमेश ध्वाला ने अपने लिये किसी बड़े नेता से पैरवी तक नहीं करवायी क्योंकि उनको मंत्रीमंडल में स्थान देने का सभी ने आश्वासन दिया था और वे पूरी तरह से आश्वसत थे परंतु डर्टी पालिटिक्स ने ज्वालामुखी क्षेत्र की जनता व विशेषकर ओ बी सी वर्ग के साथ छल कपट की राजनीति कर डाली। सैंकड़ों लोग ज्वालामुखी से शिमला अपने निजी वाहनों में अपने लोकप्रिय नेता को मंत्री पद की शपथ लेते हुये देखने के लिये गये थे परंतु उनके हाथ घोर निराशा लगी है । कार्यकर्ताओं ने रमेश ध्वाला को रोककर पार्टी के आला नेताओं से बात करने को जोर डाला ताकि पता चल सके के उन्हें किस बात की सजा दी गयी है उनका क्या कसूर है। परंतु रमेश ध्वाला बुरी तरह से आहत होकर घर चले आये। रमेश ध्वाला ने अपने कार्यकर्ताओं को संयम रखने का पाठ पढ़ाया और कहा कि वे भाजपा के अनुशासित सिपाही है और आगे भी रहेंगे। सरकार व संगठन के विरूद्व वे एक शब्द भी नहीं कहेंगे और न ही उनके कार्यकर्ता अपना धैर्य खोयेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी अनदेखी से उनके कार्यकर्ता,समर्थक व ओ बी सी के नेता आक्रोशित व दुखी हुये है  परंतु हो सकता है कि हमारे नेताओं की इसमें भी कोई मजबूरी रही होगी। वे इसके लिये किसी को भी दोषी नहीं मानते है। उन्होंने कहा कि वे माननीय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का समर्थक व विश्वासपात्र हूं। मुझे उनको पूरा सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वे निराश न हों वे अपने क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करवायेंगे किसी प्रकार की कमी नहीं होगी। उन्हें परम पिता परमात्मा पर पूरा भरोसा है उनकी मेहनत रंग जरूर लायेगी। 

 

Tags: RAMESH DHAWALA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD