पषु एवं भेड़ पालन मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने राज्य में हिन्दी लेखक सम्मेलन आयोजित करने हेतु कला, संस्कृति एवं भाशा अकादमी जम्मू व कष्मीर की सराहना की तथा उन्हें राज्य में इस तरह के अधिक से अधिक सम्मेलन आयोजित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हिन्दी हमारी राश्ट्र भाशा है और इस तरह के सम्मेलनों के आयोजन से राज्य के उभरते लेखकों, कवियों और अन्य साहित्य प्रेमियों को मंच प्रदान होता है।मंत्री ने यह बात आज अभिनव थियेटर जम्मू में कला, संस्कृति एवं भाशा अकादमी द्वारा आयोजित दो दिवसीय आल इंडिया हिन्दी लेखक म्मेलन ‘जम्मू-कष्मीर का हिन्द साहित्य‘ के उद्घाटन के उपरांत कही।मंत्री ने कहा कि जम्मू व कष्मीर राज्य में हिन्दी भाशा और सहित्य के प्रोत्साहन हेतु अकादमी की पहल भाशा के विकास के प्रति एक कदम है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम राज्य के उभरते नये युवाओं को अपनी प्रतिभा दर्षाने का एक अवसर प्रदान करते हैं।अकादमी के सचिव डॉ अजीज हाजी ने अपने सम्बोधन में सम्मेलन के महत्व पर रोषनी डाली तथा आष्वासन दिया कि अकादमी भविश्य में भी इस तरह के सम्मेलन आयोजित करने का प्रयास करेगी।इस अवसर पर मंत्री ने ‘षीरज़ा हिन्दी‘ की एक पुस्तक जारी की।जम्मू विष्वविद्यालय के उपकुलपति आर डी षर्मा, अन्य गणमान्य तथा देष के विभिन्न हिस्सों के लेखक, कवि और साहित्य प्रेमी भी सम्मेलन में उपस्थित थे।