राज्य के विकास मुददों को उठाने और उनके समाधान हेतु केन्द्रीय नेताओं और मंत्रियों से भेंट करने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। हिमाचल तथा गुजरात में सफलता पर प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ये जीत केन्द्र सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का एक स्पश्ट जनमत है। डॉ. सिंह ने प्रधानमंत्री को विशेश प्रतिनिधि के जम्मू व कश्मीर के लिए हालिया दौरे और राज्य के राजनैतिक क्षेत्रों में इसके प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शुरू की गईं विभिन्न विकास गतिविधियों की स्थिति, प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम और स्थानीय स्वशासन विशेशकर पंचायतों एवं नगर पालिकाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का प्रयास आगामी वर्श में पंचायती चुनाव आयोजित करना है।
प्रधानमंत्री को दलाई लामा तथा मुख्य पादरी डेसमंड टुटु और डोगलस अब्रामस द्वारा लिखी गई एक पुस्तक ‘जीवनशैली’ भेंट करते हुए डॉ. सिंह ने उन्हें वेयरहाउस और तवी नदी तट परियोजना में हैबिटैट सैंटर की स्थापना के उदघाटन समारोह का निमंत्रण पत्र भी पेश किया। प्रधानमंत्री ने उपमुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए राज्य के लिए सभी सहायता देने का आष्वासन दिया। इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी भेंट कर अंतर्राश्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के साथ समुदायिक/ व्यक्तिगत बंकरों के निर्माण, पीओके शरणार्थियों को दिये जाने वाले पैकेज की औपचारिकताएं पूरी करने और वैस्ट पाक रिफूजियों के मुद्दों जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने राज्य में एसपीओ की एक नई भर्ती शुरू करने के लिए भी कहा।केन्द्रीय गृहमंत्री ने उपमुख्यमंत्री को आष्वासन दिया कि उनके द्वारा उठाये गये मुद्दों को समयबद्ध तरीके से हल किया जाएगा।