Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

रेव पार्टी पर नियंत्रण की जरूरत : मनोहर पर्रिकर

मनोहर पर्रिकर
मनोहर पर्रिकर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 18 Dec 2017

Last updated on: Dec 18, 2017, 00:00 IST

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने सोमवार को माना कि राज्य में रेव पार्टी पर नियंत्रण की जरूरत है। साथ ही, उन्होंने नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों पर नकेल कसने का भी संकेत दिया। पर्रिकर ने मजाकिया लहजे में कहा कि जो ड्रग लेते हैं वो रातभर डांस कर सकते हैं, लेकिन शराब पीने वाले दो से तीन घंटे ही डांस कर सकते हैं। पर्रिकर गोवा विधानसभा में कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह राणे की ओर से लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा, "ड्रग लिए बगैर आप सुबह तक डांस नहीं कर सकते और शराब पीकर आप दो से तीन घंटे ही डांस कर सकते हैं।"प्रताप सिंह राणे ने गोवा में ड्रग माफिया पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत बताते हुए मसले की ओर सदन का ध्यान आकृष्ट किया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि गोवा पुलिस ने प्रदेश के पर्यटक स्थलों में उनकी जगहों की पहचान कर ली है, जहां ड्रग का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने नशीली दवाओं के कारोबार में संलिप्त लोगों लोगों के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया। उन्होंने कहा, "हमने उन जगहों की पहचान कर ली है, जहां ड्रग का इस्तेमाल होता है। हम अब इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। उनको काली सूची में डाला जाएगा। रेव पार्टी पर भी नियंत्रण किया जाएगा। हम इसे एक मिशन मोड में करेंगे।"गोवा एक विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल, जहां हर साल लाखों देसी व विदेशी पर्यटक आते हैं, इसलिए यह प्रदेश नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों के निशाने पर रहता है।

 

Tags: Manohar Parrikar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD