Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत में भाजपा का विकल्प नहीं : वसुंधरा राजे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 18 Dec 2017

Last updated on: Dec 18, 2017, 00:00 IST

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर गुजरात और हिमाचल प्रदेश के लोगों को बधाई दी और कहा कि भारत में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने दोनों प्रदेशों में भाजपा के विकास के एजेंडे को तरजीह देने के लिए वहां की जनता का आभार जताया। ललित मोदी प्रसंग को लेकर चर्चा में रहने वाली वसुंधरा ने कहा कि भाजपा के पक्ष में दोनों प्रदेशों में लोगों के मतदान करने से यह साबित होता है कि वे विकास चाहते हैं। मुख्यमंत्री की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा, "इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्रिय नेतृत्व को जाता है, जो देश की तरक्की के लिए समर्पित हैं। साथ ही, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की कार्यशैली की भी तारीफ की जानी चाहिए, जिन्होंने रात-दिन एक करके पूरे देश में पार्टी के संगठन को मजबूत किया है।"उन्होंने कहा कि भारत के विकास के लिए दोनों नेताओं के अथक परिश्रम और समर्पण के चलते देशभर में भाजपा को लगातार जीत मिल रही है। उन्होंने कहा कि इन दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों से यह साबित हो गया कि भारत में भाजपा का विकल्प नहीं है। गुजरात में भाजपा की लगातार छठी बार सरकार बनने से मालूम होता है कि प्रदेश के लोगों का इस पार्टी में अडिग विश्वास है।उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा के सत्ता में आने से साबित होता है कि देश 'कांग्रेस मुक्त भारत' की ओर बढ़ रहा है। वसुंधरा ने दावा किया कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की सत्ता कायम रहेगी। उन्होंने कहा, "प्रदेश के लोग भाजपा पर भरोसा जता रहे हैं। हम उनके भरोसे को कायम बनाए रखने की दिशा में काम कर रहे हैं।"

 

Tags: Vasundhra Raje

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD