Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'गोवा ने दो सालों में 1.76 करोड़ टन लौह अयस्क का किया निर्यात'

मनोहर पर्रिकर
मनोहर पर्रिकर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 15 Dec 2017

Last updated on: Dec 15, 2017, 00:00 IST

गोवा में 44 खदानों से पिछले दो साल में कुल 3.23 करोड़ टन लौह अयस्क का खनन किया गया। वहीं, इस अवधि में केवल 1.76 करोड़ टन लौह अयस्क का ही निर्यात किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को विधानसभा को यह जानकारी दी। पर्रिकर गोवा के खनन मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि कई खनन पट्टे पर दिए गए हैं, लेकिन उन्हें पट्टे पर लेनेवालों ने 'आर्थिक कारणों' से परिचालन शुरू नहीं किया है। कांग्रेस के विधायक जेनीफर मोंसेरेटे के एक सवाल का पर्रिकर ने राज्य विधानसभा में चल रहे शीत सत्र में लिखित जवाब देते हुए कहा, "साल 2015 के सितंबर से 2017 के अक्टूबर तक कुल 3.23 करोड़ टन लौह अयस्क निकाला गया। निर्यात केंद्र सरकार के सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग के तहत आते हैं, हालांकि 2015 के सिंतबर से 2017 के नवंबर तक कुल 1.76 करोड़ टन लौह अयस्क का निर्यात किया गया।"मोंसेरेटे के एक अन्य सवाल के जवाब में पर्रिकर ने कहा कि राज्य कुल 32 खनन क्षेत्र है, जहां परिचालन शुरू नहीं हुआ है, जबकि उन पट्टों का नवीकरण भी किया गया है। पर्रिकर ने कहा, "ज्यादातर खनन क्षेत्रों को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का इंतजार है, जो संरक्षित क्षेत्र से एक किलोमीटर की परिधि में बफर जोन में आते हैं। बाकी खनन क्षेत्र कानूनी आवश्यकता का पालन कर रहे हैं या आर्थिक कारणों से संचालित करने में असमर्थ हैं।"

 

Tags: Manohar Parrikar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD