Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'सुपर डांसर चैप्टर 2' में रोबोट ने मुस्कान शर्मा को सरप्राइज दिया

Listen to this article

5 Dariya News

मुंबई , 14 Dec 2017

Last updated on: Dec 14, 2017, 00:00 IST

हाल ही में, रामदेव बाबा ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सबसे बड़े किड्स रिएलिटी डांस शो 'सुपर डांसर चैप्टर 2' के सेट की शोभा बढ़ाई। 'रोबोटिक गर्ल' मुस्कान शर्मा की बेहतरीन परफॉर्मेंस के बाद, सेट पर एक असली रोबोट आ गया। मुस्कान जो साफ तौर पर सरप्राइज थी, वह यह जानने के लिए उत्साहित थी कि क्या हो रहा है। इस रोबोट ने कुछ अच्छे रोबोटिक स्टेप्स करके दिखाए और मुस्कान की डांसिंग स्टाइल की नकल भी उतारी। लेकिन मुस्कान को असली सरप्राइज तब मिला जब इस व्यक्ति ने अपना मास्क हटाया, क्योंकि यह कोई और नहीं बल्कि मुस्कान के पिता थे, जो उसे सरप्राइज देने के लिए इंदौर से आए थे। मुस्कान शर्मा जिन्हें पिछले पांच महीने से अपने पिता से मिलने का मौका नहीं मिल पाया था, वह उनसे मिलकर काफी भावुक हो गई और उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे।सुपर डांसर चैप्टर 2 की टीम ने शो के सेट पर मुस्कान के पिता को लाकर उन्हें सरप्राइज देने का फैसला किया था। इसलिए, उनके पिता रोबोट की ड्रेस पर स्टेज पर आए और उनके कदम से कदम भी मिलाया। मुस्कान शर्मा, जिन्हें आखिरकार अपने पिता से मिलने का मौका मिल गया था, वह अपनी भावनाओं को नियंत्रित नहीं कर सकी और उनकी आंखों में आंसू आ गए।सेट से जुड़े स्रोत ने बताया, "पिता और बेटी के बीच का बंधन कभी भी नहीं टूटता है। पांच महीने के बाद अपने पिता से आखिरकार मिलने पर मुस्कान शर्मा की आंखों में आंसू आ गए, जिसके बाद उन्होंने रोबोटिक स्टाइल में स्टेज पर धमाल मचा दिया।"

 

Tags: Baba Ramdev , TV

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD