Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

वैष्णवी ने एरियल योगा करने के लिए बाबा रामदेव को चुनौती दी!

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Dec 2017

Last updated on: Dec 14, 2017, 00:00 IST

वैष्णवी प्रजापति सुपर डांसर चैप्टर 2 में एक के बाद एक अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से सभी को प्रभावित करती आई है। 5 साल की इस बच्ची को न केवल बॉलीवुड स्टार रेखा और रवीना टंडन से प्रशंसाएं मिली हैं, बल्कि इस बार उसने अपने जादूई डांस स्टेप्स से बाबा रामदेव का मनोरंजन भी किया। बाबा रामदेव उसके डांस से इतने प्रभावित थे कि उन्होंने यह टिप्पणी भी की कि केवल समर्पण, ध्यान और कड़ी मेहनत से व्यक्ति ऐसे प्रतिभाशाली परफॉर्मर बन सकता है। हालांकि, वैष्णवी को न केवल जज शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु और गीता कपूर सहित सभी से बहुत वाहवाही मिली, बल्कि उन्होंने बाबा रामदेव को चुनौती देने की योजना भी बनाई हुई थी। वैष्णवी की इस असाधारण परफॉर्मेंस के बाद, बाबा रामदेव को भी एरियल योगा परफॉर्म करना पड़आ और उन्होंने भी हर किसी को प्रेरित करने का यह मौका नहीं छोड़ा। सेट पर मौजूद लोग यह देखकर आश्चर्यचकित थे कि कैसे बाबा रस्सा पर भी चढ़ सकते थे। बाबा रामदेव के एक्ट न केवल वैष्णवी को बल्कि वहां मौजूद हर किसी को महान सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। स्टेज पर बाबा रामदेव और वैष्णवी के साथ शिल्पा शेट्टी भी शामिल हुईं। वह भी रस्सी पर चढ़ी। वैष्णवी के जादूई परफॉर्मेंस और बाबा रामदेव के एरियल एक्ट को देखने के लिए, देखते रहिए सुपर डांसर चैप्टर 2, हर शनिवार व रविवार, रात 8 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर। 

 

Tags: Baba Ramdev , TV

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD