Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल

 

नफरत का बीज बो कर देश को गृह युद्ध की ओर ले जा रहे हैं मोदी : आजम खान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रामपुर (उत्तर प्रदेश) , 12 Dec 2017

Last updated on: Dec 12, 2017, 00:00 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी नफरत के बीज बो कर देश को गृह युद्ध की तरफ ले जा रहे हैं। अपने आवास पर मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता में सपा विधायक ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से गुजरात में चुनाव लड़ा रहे हैं और हल्की व घिनौनी बातें कर रहे हैं, उससे वह कद के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं। मोदी अब नफरत का बीज बो रहे हैं। यह एक घिनौना खेल है, जिसपर पूरे राष्ट्र को शर्मिदा होना चाहिए। यहां देश को गृह युद्ध की तरफ ले जाने की तैयारी हो रही है।"उन्होंने मोदी के पाकिस्तान दौरे पर सवाल उठाए और कहा, "गुजरात चुनाव में पाकिस्तान की बातें कर रहे हैं, जबकि वह खुद बिना बुलाए बिना दावत के अचानक नवाज शरीफ के यहां पहुंच गए थे। ऐसे दौर में पाकिस्तान गए थे जब उन्हें सिक्योरिटी क्लीयरेंस भी नहीं मिला था।"

आजम ने कहा, "देश को यह जानना चाहिए कि बिना किसी न्यौते के प्रधानमंत्री के साथ कौन-कौन पूंजीपति पाकिस्तान गए थे। अगर देश नहीं जानेगा तो देश उस षड्यंत्र को भी नहीं जानेगा, जिसके बारे में कह रहा हूं कि देश को गृह युद्ध की तरफ ले जाने की मोदीजी की पूरी कोशिश है।" पूर्व मंत्री ने कहा कि जिस वक्त पाकिस्तान की फौज हिंदुस्तानी फौजियों के सिर काट रही थी, उस समय मोदीजी वहां जाकर हिंदुस्तान की आबरू का सौदा कर आए। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री का अचानक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के घर जाना बहुत ही बड़ा सवाल है। मैं जानना चाहता हूं कि वहां कौन-कौन लोग थे? क्या डील हुई वहां पर?"आजम ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी अपील की कि उन्हें पूछना चाहिए कि मोदी के साथ कौन लोग गए थे और वहां किस डील के लिए गए थे।

 

Tags: Azam Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD