Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'भारत क्रूज पर्यटन के जरिए एशियाई देशों से जुड़ेगा'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Dec 2017

Last updated on: Dec 11, 2017, 00:00 IST

सड़क, यातायात और जहाजरानी मंत्री नितिन गड़करी ने सोमवार को कहा कि भारत क्रूज (समुद्री जहाज) पर्यटन के जरिए आसियान देशों से जुड़ेगा और इसके लिए मुंबई में नया बंदरगाह बनाया जाएगा। एशियाई देशों के साथ संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से भारत-आसियान संपर्क (कनेक्टिविटी) सम्मेलन में उन्होंने कहा, "सरकार क्रूज पर्यटन को बढ़ावा दे रही है।"गड़करी ने कहा, "हम क्रूज पर्यटन (नेटवर्क) की योजना पर काम कर रहे हैं, जिससे आसियान देशों से जुड़ा जा सकता है।"उन्होंने कहा, "इस वर्ष 80 क्रूज जहाज मुंबई लाया गया। हम 1,000 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं और एक क्रूज टर्मिनल बना रहे हैं। पांच वर्षो के बाद, 950 क्रूज जहाजों को मुंबई लाया जाएगा।"

गडकरी ने यह भी कहा कि बांग्लादेश तक यातायात चैनल का विकास करने के लिए ब्रह्मपुत्र नदी पर तलकर्षण (ड्रेडिगिंग) का काम किया जा रहा है। इससे भारत से म्यांमार और अन्य आसियान देशों तक पहुंचा जा सकेगा।उन्होंने कहा, "हमने ब्रह्मपुत्र में कार्य शुरू कर दिया है। ब्रह्मपुत्र के रास्ते बांग्लादेश पहुंचने के बाद, हम म्यांमार तक जा सकते हैं।"यह सम्मेलन यहां दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों का संगठन (आसियान) के अगले महीने होने वाले सम्मलेन से पहले हो रहा है। सम्मेलन भारत-आसियान देशों के वार्ता साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।आसियान में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर और वियतनाम शामिल है।

 

Tags: Nitin Gadkari , VK Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD