Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राहुल गांधी गैर अनुभवी और नादान राजनीतिज्ञ- बादल

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को अशिक्षित चालक बताया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

बाजे के (मोगा) , 17 Dec 2013

Last updated on: Dec 17, 2013, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को गैर अनुभवी और अप्रोढ़ राजनितिज्ञ करार  देते हुए कहा कि वह देश के प्रधान मंत्री के महत्वपूर्ण पद के लिए योग्य नहीं बैठते।आज यहां पंजाब इन्स्टीच्यूट ऑफ टैक्रोलोजी का नींव पत्थर रखने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राहुल गांधी केन्द्र सरकार के काम को चलाने के काबिल नहीं है और यदि उनके जैसा गैर अनुभवी व्यक्ति प्रधानमंत्री बनता है तो देश तबाही की  ओर पहुंच जायेगा। श्री गांधी को अशिक्षित चालक बताते हुए उन्होंने कहा कि यदि नेहरू-गांधी के शहजादे जैसा काई व्यक्ति चालक होगा तो बस किसी भी सूरत में मंजिल पर नहीं पहुंचेगी। स. बादल ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उप प्रधान का कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं है क्योंकि वह न तो कभी मंत्री रहे हैं और न ही अन्य सार्वजनिक पद पर कार्य किया है परन्तु बदकिस्मती से कांग्रेस के चापलूस नेता श्री गांधी को प्रधान मंत्री बनाने के दिन दिहाड़ सपने देख रहे हैं। स. बादल ने कहा कि जिस व्यक्ति को शासन चलाने के बारे में कुछ पता नहीं वह व्यक्ति देश के प्रधान मंत्री के पद पर केसे कार्य कर सकता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दीवार पर लिखा पढ़ लेना चाहिए कि गुज़रात के मुख्यमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ही देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे क्योंकि देश के लोग इस महत्वपूर्ण पद के लिए एक योग्य और कुशल प्रशासक को चुनने के लिए बेसब्रीसे इंतजार कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी और श्री गांधी के बीच कोई भी तुलना नही की जा सकती क्योंकि मोदी जहां अनुभवनी नेता है वहीं गांधी जनतक जीवन से पूरी तरह अनजान हैं। स. बादल ने कहा कि देश में श्री मोदी के हक में हवा चल रही है और केंद्र में बहुत बड़े अंतर से एन डी ए की सरकार बनेगी। एक अन्य प्रशन का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार के लिए पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा पंजाब इनस्टीच्यूट ऑफ तकनौलोजी की स्थापना की जा रही है जिसपर तीस करोड़ रुपये की लागत आयेगी। उन्होंने कहा कि यह इंस्टीच्यूट बनने से नवयुवकों को बेहतर तकनीकी शिक्षा उपलब्ध होगी जिससे उनको आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। एक अन्य प्रशन का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बीते रविवार को फूड एवं सिविल सप्लाई इंसपैक्टरों की भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को पेश आई समस्याओं की बारीकी से जांच कर रही है और इसके बारे में शीघ्र ही निर्णय लेगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मकोट विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय संगतदर्शन कार्यक्रम से देश में चल रहे विकास कार्यो में और तेजी आयेगी। उन्होंने कहा कि इस संगत दर्शन कार्यक्रम दौरान क्षेत्र के सभी 150 गांवों में विकास प्रोजेक्टों को स्वीकृति दी गई है।इसके बाद संगतदर्शन कार्यक्रम दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी शहरों में प्रारंम्भिक सुविधांए उपलब्ध करवाने के लिए पूर्ण रूप से वचनबद्ध है जिसके लिए बड़ी योजनाए आरंभ की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार ने समाज के कमजोर वर्गो के कल्याण के लिए आटा-दाल योजना, माई भागो विद्या योजना, भगत पूरन सिंह स्वास्थय बीमा योजना और अन्य कल्याण योजनाओं की शुरूआत की है इसी प्रकार स. बादल ने कहा कि शीघ्र ही आटा-दाल योजना के लाभपात्रियों क ी गिनती दुगुनी की जा रही है और राज्य सरकार द्वारा लाभपात्रियो को एक रूपए किलो आटा दिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल भाजपा सरकार ने राज्य में अनेकों जन कल्याण योजनाएं आरंभ की हैं, जबकि दूसरी तरफ यू पी ए की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार की लोक विरोधी नीतियों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों ने रिकार्ड तोड़ अनाज पैदा करके देश को आत्म-निर्भर बनाया है, परन्तु केन्द्र सरकार किसान विरोधी नीतियां अपना कर राज्य के किसानों को आर्थिक पक्ष से कमज़ोर करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा सच तो यह है यदि शिअद भाजपा सरकार राज्य के किसानों को 6000 करोड़ रूपए वार्षिक बिजली नि:शुल्क देक र उनका साथ ना देती तो राज्य के किसान बुरी तरह तबाह हो जाते।इससे पहले स.बादल ने 7.19 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले तहसील कम्प्लैक्स का नींव पत्थर भी रखा।इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त जत्थेदार तोता सिंह भूतपूर्व मंत्री व विधायक, लोक सभा एम पी श्रीमती परमजीत कौर गुलशन, भूतपूर्व मुख्य संसदीय सचिव श्री शीतल सिंह, भूतपूर्व एम पी केवल सिंह, चेयरपर्सन जिला परिषद बीबी अमरजीत कौर साहोके, यूथ अकाली नेता बलजिंदर सिंह बराड़, विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री गुरकीरत कृपाल सिंह, डिप्टी कमिश्रर श्री अरश दीप सिंह थिंद, एस एस पी श्री कमलजीत सिंह ढिल्लो और पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय के डीन श्री ए पी सिंह उपस्थित थे।

 

Tags: parkash singh , parkash singh badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD