Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

दिल्ली टेस्ट : विराट कोहली का दोहरा शतक, भारत ने छुआ 500 का आंकड़ा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Dec 2017

Last updated on: Dec 03, 2017, 00:00 IST

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली के बल्ले से निकले छठे दोहरे शतक के दम पर भारत ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को भोजनकाल तक पांच विकेट के नुकसान पर 500 रन बना लिए हैं। कोहली अभी भी 225 रन बनाकर विकेट पर जमे हुए हैं। वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा 65 रन बनाकर भोजनकाल से पहले आखिरी गेंद पर आउट हुए।दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी हुई। कोहली अभी तक 266 गेंद खेल चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में 23 चौके जड़े हैं।पहले दिन के स्कोर 371 रनों पर चार विकेट से आगे खेलने उतरी भारत को रोहित और कोहली की जोड़ी ने पहले सत्र में बेहतरीन शुरुआत दी और मेहमान टीम के अनुभवहीन गेंदबाजी पर लगातार रन बटोरे। रोहित ने 94वें ओवर की चौथी गेंद पर चाइनामैन लक्षण संदकान पर शानदार छक्का जड़ अच्छी शुरुआत दी। यह रोहित का और भारतीय पारी का पहला छक्का था। दोनों बड़ी आसानी से रन बनाते जा रहे थे। कोहली बड़ी तेजी से अपने दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे। 108वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिडविकेट पर पुल शॉट खेलने के साथ ही कोहली ने अपना छठा दोहरा शतक पूरा किया। 

इसी के साथ कोहली ने वेस्टइंडीज के दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा और सचिन की बराबरी की।कोहली का यह कप्तान के तौर पर भी छठा शतक है। वह सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले कप्तान भी बन गए हैं। उनसे पहले लारा के नाम कप्तान के तौर पर पांच दोहरे शतक हैं। इसी के साथ कोहली ने सचिन और वीरेंद्र सहवाग के छह दोहरे शतकों की बराबरी कर ली है। इन दोनों के नाम टेस्ट में छह-छह दोहरे शतक हैं। कोहली ने अपने सभी दोहरे शतक कप्तान बनने के बाद ही बनाए हैं। पिछले 17 महीनों में यह सभी दोहरे शतक उनके बल्ले से निकले हैं। उन्होंने अपना पहला दोहरा शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई, 2016 में नार्थसाउंड में मारा था। वह इसके साथ ही लगातार दो दोहरे शतक लगाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनसे पहले विनोद कांबली ने 1993 में इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार दो दोहरे शतक लगाए थे।कोहली के बाद उनका अच्छा साथ दे रहे रोहित ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके लिए उन्होंने 88 गेंदें लीं। हालांकि भोजनकाल की घोषणा होने से एक गेंद पहले वह संदकान की गेंद पर विकेट के पीछे निरोशन डिकवेला के हाथों लपके गए। इस पर रोहित ने रिव्यू लिया जो असफल रहा और रोहित को बाहर जाना पड़ा। रोहित ने अपनी पारी में 102 गेंदें खेलीं और सात चौकों के साथ दो छक्के लगाए। 

 

Tags: Virat Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD