Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

याहू इंडिया पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Dec 2017

Last updated on: Dec 01, 2017, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल याहू इंडिया पर सबसे अधिक बार सर्च किए गए। इसके बाद, दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लोगों ने सबसे अधिक बार खोजा है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भारत के लिए की गई अपनी 2017 की समीक्षा की रिपोर्ट में याहू ने कहा कि इस साल मोदी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्नाद्रमुक की नेता वी.के. शशिकला को सबसे अधिक बार खोजा गया है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बाद लोगों ने आधार के बारे में सबसे अधिक बार खोज की है। हर साल याहू उन सभी चीजों की सूची तैयार करता है, जिनमें लोग सबसे अधिक रुचि दिखाते हैं और जो इंटरटेन पर सबसे अधिक प्रचलन में होता है। मोदी के अलावा, राजनीति के क्षेत्र में लोगों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बारे में भी खोज की है। इसके अलावा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज, अभिनेत्री अथिया शेट्टी, मीरा राजपूत भी सुर्खियों में रही हैं। इन हस्तियों में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट और विराट कोहली के नाम भी शामिल हैं।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD